back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिसंबर में होगा वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन का आयोजन, खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी

आईपीएल के बाद अब वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन का आयोजन बैंगलोर में होगा। यह आयोजन 15 दिसंबर से शुरू हो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल के बाद अब वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन का आयोजन बैंगलोर में होगा। यह आयोजन 15 दिसंबर से शुरू हो सकता है। हाल ही में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया था। वहीं वीमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन में भारत में होना तय है। इसकी सभी टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट पहले ही जारी कर दी थी। 

रिपोर्ट के अनुसार ऑक्शन में 19 खिलाड़ियों के लिए जगह उपलब्ध है। इसमें 5 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं। लीग 2025 सीजन की छोटी नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी। इस नीलामी में इंग्‍लैंड की कैप्‍टन हीदर नाइट, न्‍यूज़ीलैंड की तेज़ गेंदबाज़ लिया ताहुहु, वेस्‍टइंडीज़ की ऑलराउंडर ड्रिएंड्रा डॉटिन जैसे अंतर्राष्‍ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं इंडियन टीम में स्‍नेह राणा, लेग स्पिनर पूनम यादव और बल्‍लेबाज़ वेदा कृष्‍णमूर्ति होंगी। 

मुंबई के पास 2.64 करोड़ रुपए हैं

गौरतलब है कि ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा गुजरात जायंट्स के पास 4.40 करोड़ रुपए हैं। सबसे कम पैसा दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.50 करोड़ रुपए है। जबकि यूपी वॉरियर्स के पास 3.90 करोड़ रुपए हैं तो वहीं मुंबई के पास 2.64 करोड़ रुपए हैं। 

WPL के लिए रिटेन हुई प्लेयर्स लिस्‍ट 

दिल्ली कैपिटल्स – ऐलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, जेस जोनासेन, मिन्नू मणि, राधा यादव, मारिजैन कप्प, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, और तितास साधु। 

गुजरात जायंट्स- एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, काशवी गौतम, लौरा वोल्वार्ड्ट, मन्नत कश्यप,, प्रिया मिश्रा, सयाली सतघरे, शबनम शकील, मेघना सिंह, फोएबे लिचफील्ड और तनुजा कंवर। 

मुंबई इंडियंस- अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, कीर्तन बालाकृष्णन, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, सजना सजीवन, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल, और यास्तिका भाटियाऍ 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – आशा शोभना, दानी व्याट, एकता बिष्ट, ऋचा घोष, एस. मेघना, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, केट क्रॉस, रेनुका सिंह, सोफी डिवाइन, और सोफी मोलिनक्स

यूपी वारियर्स – एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, पूनम खेमनार, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, श्वेता सहरावत, चमारी अट्टापट्टू, दीप्ति शर्मा, गौहर सुल्ताना, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्राथ, उमा छेत्री, और वृंदा दिनेश।

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026 फाइनल के विजेता को मिलेगी भारी प्राइज मनी, उपविजेता को भी मिलेगी बड़ी रकम, जानें पूरी डिटेल्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का खिताबी मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵