back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women World Cup 2025: ICC का बड़ा फैसला! महिला वर्ल्‍ड कप की प्राइज मनी हुई चार गुना, अब मिलेगी इतनी राशि

महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होने जा रहा है। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्‍ड कप के प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इमसें काफी ज्‍यादा इजाफा किया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारी बढ़त के साथ महिला वनडे विश्व कप 2025 की इनामी राशि का ऐलान किया है। आईसीसी के द्वारा उठाया गया यह कदम महिला क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। महिला खिलाड़ियों को नया उत्साह देने वाला साबित होगा। अब दुनिया भर की निगाहें इस मेगा टूर्नामेंट पर टिकी हैं।

महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर से होगा और फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। उद्घाटन मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में होगा। टूर्नामेंट के लिए पांच स्थलों को चुना गया है—गुवाहाटी, इंदौर, नवी मुंबई, विशाखापट्टनम (भारत) और कोलंबो (श्रीलंका)।

प्राइज मनी में 4 गुना इजाफा 

ICC ने महिला विश्व कप 2025 के लिए कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 115 करोड़ रुपये) तय की है। यह 2022 में न्यूज़ीलैंड में हुए पिछले संस्करण से 239% अधिक है, जब कुल प्राइज मनी सिर्फ 3.5 मिलियन डॉलर थी। यह पहल महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। 

इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि महिला वनडे विश्व कप 2025 का प्राइज पूल 13.88 मिलियन डॉलर रखा गया है, जो पुरुषों के वनडे विश्व कप 2023 (10 मिलियन डॉलर) से भी अधिक है।

विजेता टीम को मिलेगा बंपर पैसा 

इस बार विश्व कप 2025 की विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 37 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह इनामी राशि 2022 में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मिली 1.32 मिलियन डॉलर से 239% अधिक है। यह बढ़ोतरी महिला क्रिकेट के बढ़ते महत्व और खिलाड़ियों की मेहनत को सम्मान देने का प्रतीक है।

पुरुष के वनडे विश्व कप 2023 के विनर अवॉर्ड से ज्‍यादा

दिलचस्प पहलू यह है कि महिला वनडे विश्व कप 2025 की विजेता टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जो पुरुषों के वनडे विश्व कप 2023 के विजेता पुरस्कार (4 मिलियन डॉलर) से भी अधिक है। यह बदलाव महिला क्रिकेट के बढ़ते कद और खेल में समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

सेमीफाइनलिस्ट को भी बड़ी राशि

महिला वनडे विश्व कप 2025 की उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जो 2022 में इंग्लैंड को मिले 6 लाख डॉलर से 273% अधिक है। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे, जो पिछले संस्करण की तुलना में लगभग तीन गुना ज्‍यादा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵