back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में नहीं होगा टी20 वर्ल्ड कप, ICC ने UAE को सौंपी मेजबानी

बांग्लादेश में राजनीतिक तख्तापलट के बाद ICC ने 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी UAE को सौंप दी। आईसीसी ने मंगलवार देर शाम को वर्चुअल मीटिंग करके इस बात की पुष्टि की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में हुई राजनीतिक उठा पटक के बाद वहां अराजकता का माहौल बना हुआ है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बन गई है, लेकिन वहां का लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में है। वहां के हालात को देखते हुए ICC ने Women T20 World Cup की मेजबानी बांग्लादेश से छीन ली है। ICC का कहना है कि उनके लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है और इसे लेकर कोई खतरा मोल नहीं लिया जा सकता है। हालांकि, ICC का कहना है कि अगर परिस्थितियां विपरीत न होतीं तो बांग्लादेश एक बेहतरीन मेजबान होता।

UAE होगा महिला विश्व कप का नया वेन्यू

आईसीसी ने वर्चुअल बोर्ड मीटिंग कर इस मुद्दे पर चर्चा की थी, जहां से एकमुश्त राय यह निकल कर आई कि बांग्लादेश में आयोजन करवाना खिलाड़ियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना है, लिहाजा आईसीसी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस ने बताया कि आयोजन को यूएई में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले इस आयोजन को जिम्बाब्वे में आयोजित करने की भी चर्चा थी। आयोजन भले ही यूएई में होगा लेकिल इसका आधिकारिक मेजबान बांग्लादेश ही होगा।

BCCI ने ठुकरा दिया था मेजबानी का प्रस्ताव

राजनीतिक अस्थिरता के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बीसीसीआई को मेजबानी का प्रस्ताव दिया था, जिसे जय शाह ने मौसम की विपरीत परिस्थितियों का हवाला देकर ठुकरा दिया था। उन्होने यह भी बताया कि भारत अगले साल होने वाले एकदिवसीय महिला विश्व कप का आयोजन करने जा रहा है, ऐसे में हम बैक टू बैक दो विश्व कप का आयोजन करने में असमर्थ हैं।

3 अक्टूबर से होगा आगाज

महिला विश्व कप का आगाज 3 अक्टूबर से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें खेलेंगी जिन्हे 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी जबकि बहुप्रतीक्षित भारत पाकिस्तान मुकाबला 6 अक्टूबर को होगा।

ग्रुप ए- भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालिफायर 1

ग्रुप बी- साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालिफायर 2

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...