back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WTC Points Table: न्यूजीलैंड की करारी हार का टीम इंडिया को मिला फायदा, WTC Final में पहुंचना हुआ आसान

इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस हार से न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है जबकि भारत को फायदा हुआ है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। एक ओर इस हार से जहां न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है तो वहीं टीम इंडिया को इसका फायदा हुआ है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का समीकरण अब भारत के लिए आसान दिख रहा है। 

गौरतलब है कि भारत की क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है जहां मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बिजी है। पर्थ टेस्ट की शुरुआत से पहले इंडिया को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-0 से जीत की जरूरत थी। लेकिन अब वह 3-0 की सीरीज जीत से भी फाइनल में पहुंच जाएगी। 

पर्थ में खेले गए टेस्‍ट मैच में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया था जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बड़ी जीत रही। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर (शुक्रवार) से एडिलेड ओवल में पिंक बॉल से खेला जाएगा। 

भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर

भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले नंबर पर है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई। उसने मौजूदा चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। अंक तालिका में टॉप 2 टीमों के बीच अगले साल इंग्लैंड में इस चैंपियनशिप का फाइनल मैच होगा। 

श्रीलंका के बराबर हो गया न्यूजीलैंड का प्वाइंट्स परसेंटेज

इस हार के बाद न्यूजीलैंड का अंक प्रतिशत 50 हो गया, जो कि चौथे स्थान पर काबिज श्रीलंका के बराबर है। यदि वह इंग्लैंड की टीम को सीरीज में 2-1 से भी हराती है तो उसका अंक प्रतिशत 57.14 पीसीटी तक पहुंच जाएगा। ऐसे में फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें नहीं के बराबर होंगी। इंग्लैंड की पाकिस्तान में सीरीज हार से उम्मीदें खत्म हो गई थीं, लेकिन उसने परसेंटेज को 43.75 तक बढ़ा दिया है। यहां तक ​​कि 3-0 की सीरीज जीत भी उसके अंक प्रतिशत को 50 से ऊपर नहीं पहुंचा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है जिसे लिए फैंस खासे उत्साहित नजर आ रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵