back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यशस्वी जायसवाल ने बनाया इस साल का सबसे खास वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें इससे पहले के रिकार्ड्स

यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले की दूसरी पारी में दो छक्के जड़कर इस साल 34 छक्के अपने नाम कर लिए और टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। वहां भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल एक शानदार फॉर्म में दिखाई दिए। हालांकि वह मुकाबले की पहली पारी में खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में बहुत ही शानदार प्रदर्शन के साथ वापसी की और अर्धशतक जड़ दिया।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया इस साल का सबसे खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को काफी परेशान कर दिया। यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में दो छक्के जड़ते ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ब्रैंडन मैकुलम के नाम था।  

इससे पहले के रिकार्ड्स

यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले से पहले इस साल टेस्ट क्रिकेट में कुल 32 छक्के लगाए थे। लेकिन अब यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जैसे ही दो छक्के लगाए तो उनके नाम इस साल टेस्ट मैच में 34 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बन गया। अब यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 पर आ गए हैं।

इससे पहले वर्ष 2014 में मैकुलम ने 33 छक्के जड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वर्ष 2022 में बेन स्टोक्स ने 26 छक्के जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वर्ष 2005 में एडम गिलक्रिस्ट ने 22 छक्के जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं वर्ष 2008 में वीरेंद्र सहवाग ने 22 छक्के जड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...