नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया आज सुबह पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे रवाना हो गई। छह जुलाई से सीरीज शुरू होगी। पहला मुकाबला छह जुलाई को खेला जाएगा। यह मैच हरारे में आयोजित होना है। BCCI ने सीरीज के पहले दो मैच के लिए टीम में बदलाव किया है। बोर्ड ने पहले दो मैचों में ओपनर साई सुदर्शन, विकेटकीपर जितेश शर्मा और पेसर हर्षित राणा को मौका दिया है। इन खिलाड़ियों को क्रमश: संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के बदले टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, यशस्वी, शिवम दुबे और संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप के बाद स्वदेश नहीं लौटे हैं।
शुभमन गिल करेंगे कप्तान
बीसीसीआई ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान ही जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान किया था। बोर्ड ने टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी है। वहीं, हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण हैं।
भारत से सीरीज नहीं जीत सकी है जिम्बाब्वे
भारत से जिम्बाब्वे एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच 3 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई है। तीनों सीरीज भारत ने जीती है। भारत ने आखिरी बार 2022 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। तब टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। टीम ने तीनों मैच जीते थे। भारत ने आखिरी टी-20 सीरीज जिम्बाब्वे में 2016 में खेली थी। उसे भारतीय टीम 2-1 से जीती थी।
भारत का स्क्वाड
कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, विकेटकीपर जितेश शर्मा, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।
जिम्बाब्वे का स्क्वाड
कप्तान सिकंदर रजा, बेनेट ब्रायन, अकरम फराज, चतारा तेंडाई, कैंपबेल जॉनाथन, कैया इनोसेंट, जोंगवे ल्यूक, मदांडे क्लाइव, माधेवेर वेस्ली, मारुमनी तादिवानाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुजारबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायोन, नकवी अंतुम, नगारवा रिचर्ड, लायन मिल्टन।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in




