back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘आप मैच विनर हो..पूरा खोल दिए पाशा’ ओवैसी ने की मोहम्मद सिराज की तारीफ, क्रिकेटर ने भी दिया जवाब

मोहम्मद सिराज की 5वें टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए सिराज को मैच विनर बताया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ‘द ओवल’ में खेले गए 5वें टेस्ट के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट चाहिए थे और सामने थी महज 35 रनों की चुनौती। ऐसे में मोहम्मद सिराज ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट झटके और भारत ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। इस रोमांचक जीत के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। सिराज के शानदार प्रदर्शन पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में एक खास पोस्ट किया, जिसका सिराज ने भी गर्मजोशी से जवाब दिया।

मोहम्मद सिराज को 5वें टेस्ट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी में प्रभावशाली 5 विकेट हॉल भी शामिल था। इंग्लैंड दौरे पर सिराज ने सभी 5 टेस्ट मैच खेले और पूरे सीरीज के दौरान उनका जोश और ऊर्जा कभी कम नहीं हुआ। उनके इस समर्पण और निरंतरता की सराहना विपक्षी टीम के स्टार खिलाड़ी और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे हैरी ब्रूक ने भी खुलकर की।

असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ पर मोहम्मद सिराज ने दिया जवाब


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मोहम्मद सिराज की ओवल टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मोहम्मद सिराज, आप हमेशा एक मैच विनर हो। जैसे हम हैदराबादी में कहते हैं- पूरा खोल दिए पाशा!” 

ओवैसी की इस पोस्ट पर सिराज ने भी विनम्रता से प्रतिक्रिया दी और लिखा, “हमेशा मेरा समर्थन करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सर।” सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर खेले गए सभी 5 टेस्ट में कुल 23 विकेट लिए, जो इंग्लैंड की जमीन पर किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा एक सीरीज में लिए गए संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट हैं। 

इससे पहले 2021 में जसप्रीत बुमराह ने भी इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 23 विकेट हासिल किए थे। सिराज ने इस रिकॉर्ड की बराबरी की और 5वें टेस्ट में अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को 6 रन से जीत दिलाकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई। सिराज के इस प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी दिखा। 6 अगस्त को जारी रैंकिंग में उन्होंने 12 स्थान की छलांग लगाते हुए 27वें स्थान से सीधा 15वें पायदान पर जगह बना ली।

क्या एशिया कप 2025 में नजर आएंगे मोहम्मद सिराज? 


इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद भारत लौटे मोहम्मद सिराज का एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अब सवाल उठ रहा है कि क्या सिराज को एशिया कप 2025 की टीम में शामिल किया जाएगा। हालांकि टेस्ट फॉर्मेट में सिराज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टी20 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने आखिरी टी20 मुकाबला जुलाई 2024 में खेला था और तब से इस फॉर्मेट में टीम से बाहर चल रहे हैं। एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच यूएई में किया जाएगा और भारतीय स्क्वॉड की घोषणा को लेकर अभी संशय बना हुआ है। सिराज की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें शामिल किया जा सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं का रुख इस पर क्या होगा, यह देखने वाली बात होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵