back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Boult Crown R Pro ब्लूटूथ कॉलिंग Smartwatch लॉन्च, कम कीमत में मिल रहे कमाल के फीचर्स

Boult कंपनी ने भारतीय बिरेबल्स मार्केट में अपनी नई ब्लूटूथ कॉलिंग Smartwatch Crown R Pro को लॉन्च कर दिया है। यहां देखें सभी डिटेल्स...

Boult Crown R Pro : स्मार्टफोन के साथ-साथ भारत वियरेबल्स के लिए भी बहुत बड़ा बाजार है। इसी लिए सभी कम्पनियां अपना प्रोडक्ट इस मार्केट में पेश करना चाहती है। इन दिनों भारतीय स्मार्टवॉच मार्केट में एक के बाद एक ढेरों बजट वियरेबल्स लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में एक टेक ब्रैंड Boult ने अपनी नई स्मार्टवॉच Boult Crown R Pro को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच कम कीमत में आकर्षक फीचर्स के साथ पेश की गई है। यह स्मार्टवॉच मेटल डिजाइन और IP67 रेटिंग, AMOLED डिस्प्ले, लंबी बैटरी और फिजिकल रोटेटिंग क्राउन जैसे फंक्शंस के साथ आती है।

Boult Crown R Pro की कीमत

Boult Crown R Pro स्मार्टवॉच को कंपनी ने भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा इस वॉच की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। इस वॉच में आपको तीन कलर ऑप्शंस फ्रोजन सिल्वर, थंडर ब्लैक और वॉल्केनिक ऑरेंज मिल रहा है। इसके साथ कुछ बैंक कार्ड से पेमेंट पर छूट भी दी जा रही है।

Boult Crown R Pro के स्पेसिफिकेशंस

Boult Crown R Pro स्मार्टवॉच में आपको 466×466 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 1.43 inch का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा रहा है। यह डिस्प्ले 600nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस वॉच में आपको ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फंक्शनैलिटी के साथ 150 से ज्यादा वॉच फेसेज दिए गए हैं। यूजर्स इसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। वॉच में AI वॉइस असिस्टेंट और फाइंड माय फोन फीचर्स भी मिलते हैं।

Boult Crown R Pro में हेल्थ फीचर्स

यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ इन-बिल्ट माइक्रोफोन, स्पीकर दिए गए हैं। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में हार्ट रेट, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन लेवल, फीमेल मेन्स्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग के अलावा ऐक्टिविटी ट्रैकर, स्लीप मॉनीटर और ब्रीद ट्रेनिंग का विकल्प मिलता है। इस वॉच में आपको 120 से ज्यादा फिटनेस मोड्स मिलते है। कंपनी का दावा है यह वॉच 5 दिनों तक बैटरी बैकअप ऑफर करती है। इसे पहनकर आसानी से स्विमिंग भी की जा सकती है। दावा है कि करीब आधे घंटे तक 1 मीटर गहरे पानी में डूबे रहने पर भी इसके खराब होने का डर नही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद करीब 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह छंटनी 6-7 मार्च...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵