back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Realme कंपनी का नया स्मार्टफोन Narzo 60 भारत में जल्द होगा लॉन्च, 24GB रैम के साथ मिलेगा धांसू प्रोसेसर

RealmeNarzo60: Realme कंपनी भारतीय मार्केट में 6 जुलाई को अपनी नई Narzo 60 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही है।

RealmeNarzo60: चाइना की दिग्गज़ टेक कंपनी Realme भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में जल्द अपना नया फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी द्वारा यह स्मार्टफोन Realme Narzo 60 नाम से मार्केट में पेश किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन पावरफुल कैमरा और 24GB तक रैम के साथ आने वाला है। ऐसा हुआ तो रियलमी 24GB रैम के साथ भारतीय मार्केट में फोन लॉन्च करने वाला पहला स्मार्टफोन ब्रैंड बन सकता है। हम यहां आपको रियलमी द्वारा इस फोन के कुछ और शेयर किए स्पेसिफिकेशंस बताने वाले है।

Realme Narzo 60 की उपलब्धता

Realme Narzo 60 स्मार्टफोन को आप रियलमी की वेबसाइट और शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से खरीद सकेंगे। कंपनी के अनुसार इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर 6 जुलाई से शुरू हो जाएंगे और प्रो मॉडल्स पर 1500 रुपये की छूट का भी फायदा दिया जाएगा। इसके अलावा वनीला मॉडल को 1000 रुपये सस्ते में प्री-बुक करने का मौका मिलेगा। प्री-बुकिंग करने पर 6 महीने की अतिरिक्त वारंटी का फायदा भी दिया जाएगा।

Realme Narzo 60 के स्पेसिफिकेशंस

Realme Narzo 60 स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 inch का AMOLED डिस्प्ले दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट प्रोसेसर के सपोर्ट पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में आपको 24GB तक रैम ऑफर की जा सकती है। फिलहाल, कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें आपको 12GB की इंस्टॉल्ड रैम के साथ 12GB इंटरनल स्टोरेज के एक हिस्से को रैम की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस फोन के टॉप वेरियंट में 1TB स्टोरेज मिलेगा।

Realme Narzo 60 का कैमरा

वहीं इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसके रियर पैनल में आपको LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें आपको 100MP का मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए आपको 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। पवार के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है। इस स्मार्टफोन में Android 13 पर आधारित RealmeUI 4.0 मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 16 5G को भारत में...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵