back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुआ भूस्खलन, तीन लोगों की मौत; दर्जनों घायल

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के तोरखम सीमावर्ती शहर के पास अचानक हुए भूस्खलन से आवाजाही बाधित हो गयी

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित शहर तोरखम के पास हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गए। मरने वालों में अफगानिस्तान के दो नागरिक शामिल हैं। अभी मलबे में दो दर्जन ट्रक दबे होने के कारण मृतकों एवं घायलों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया गया है। इस दौरान वहां आग भी लग गयी, जिस पर काबू पा लिया गया है।

दो दर्जन ट्रक अभी भूस्खलन के कारण मलबे में दबे हुए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के तोरखम सीमावर्ती शहर के पास अचानक हुए भूस्खलन से आवाजाही बाधित हो गयी। कई वाहन पलट गए और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। राहत कर्मियों ने पहुंच कर फंसे लोगों को निकाला, तो तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मरने वालों में दो लोग अफगानिस्तान के नागरिक हैं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की स्थिति गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दर्जन ट्रक अभी भूस्खलन के कारण मलबे में दबे हुए हैं। राहतकर्मी मलबा हटाकर ट्रकों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हैं। माना जा रहा है कि ट्रकों के दबे होने के कारण अभी मृतकों एवं घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

भूस्खलन का मलबा काफी फैला हुआ

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा के खैबर दर्रे के पास मंगलवार को तेज आंधी के बाद भूस्खलन हुआ। खैबर जिले के उपायुक्त अब्दुल नासिर खान ने बताया कि भूस्खलन में मारे गए दोनों अफगान नागरिकों के शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है। घायलों का इलाज हो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन का मलबा काफी फैला हुआ है और भारी मशीनरी के साथ बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन स्थल पाकिस्तान को अफगानिस्तान से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का हिस्सा है। यह दक्षिण एशियाई देशों और मध्य एशिया के बीच व्यापार का अहम क्षेत्र है। भूस्खलन के दौरान चालक सेहरी के लिए चूल्हे पर खाना पका रहे थे, जिस वजह से वहां आग भी लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵