back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत ने नेपाल सरकार से की गुजारिश, अब भगोड़े अमृतपाल सिंह की बढ़ेगी मुश्किल

भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया था कि वह अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति न दे और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने का प्रयास कर सकता है।

काठमांडू, एजेंसी। भारत के आग्रह पर नेपाल सरकार ने खालिस्तान समर्थक, भगोड़ा घोषित अलगाववादी अमृतपाल सिंह को अपने देश की निगरानी सूची में डाल दिया है। भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया था कि वह अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति न दे और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने का प्रयास करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए।

नेपाल सरकार ने की पुष्टि

नेपाल के आव्रजन विभाग के सूचना अधिकारी कमल प्रसाद पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। नेपाली अधिकारी के अनुसार भारतीय एजेंसियों ने अमृतपाल के नेपाल में छुपे होने की आशंका व्यक्त की है। कमल प्रसाद पांडेय ने बताया है इस संबंध में भारतीय दूतावास से एक लिखित नोट और अमृतपाल के पासपोर्ट की एक प्रति भेजी गई है। भारत के आग्रह को देखते हुए नेपाल के हवाई अड्डे व अन्य निकासी मार्गों को अलर्ट कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵