back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India US Relation: अमेरिका के NSA सुलिवन से मिले Ajit Doval, रणनीतिक संबंधों पर हुई चर्चा

भारत के एनएसए अजित डोभाल की अमेरिका के सुरक्षा सलाहाकार सुलिवन से जेक सुलिवन के बीच सऊदी अरब में मुलाकात हुई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच णनीतिक संबंधों पर चर्चा हुई है।

रियाद, एजेंसी। सऊदी अरब में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के बीच मुलाकात हुई है। दोनों ने भारत-अमेरिकी संबंधों के साथ सुरक्षित पश्चिम एशिया के साझा दृष्टिकोण पर चर्चा की।

सुलिवन और डोभाल इस समय सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। अमेरिका ने दोनों की मुलाकात का ब्यौरा जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दोनों ने भारत और दुनिया के साथ जुड़े समृद्ध और अधिक सुरक्षित पश्चिम एशिया के साझा दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर बातचीत की। सुलिवन और डोभाल इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर मिलेंगे। दोनों वहां क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

रणनीतिक संबंधों पर भी चर्चा हुई
इस साल जनवरी में भारत और अमेरिका के बीच इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) संवाद शुरू होने के बाद डोभाल और सुलिवन के बीच यह पहली मुलाकात है। दोनों ने भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंधों पर भी चर्चा की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजीत डोभाल ने रूबियो को दिया था कड़ा संदेश, फि‍र अमेरिका ने ट्रेड डील पर सुधारा रुख

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर हाल ही में कई दावे सामने आए हैं, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड...
spot_img

Latest Stories

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले...

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara...

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵