back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान: राष्ट्रपति संग चुनाव आयोग नहीं बैठने को तैयार, चुनाव तारीखों पर विचार-विमर्श को बताया विचारधीन

डान की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने इस संबंध में राष्ट्रपति के सचिव को पत्र भेजा। पत्र पर आयोग के सचिव उमर हामिद खान के हस्ताक्षर हैं।

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने रविवार को पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाओं के चुनाव तारीखों पर विचार-विमर्श के लिए राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया। आयोग ने इसकी वजह बताई कि यह मामला विचाराधीन है। यह रिपोर्ट पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डान ने आज (सोमवार) अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है।

मामला विभिन्न न्यायिक मंचों के समक्ष लंबित है

डान की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने इस संबंध में राष्ट्रपति के सचिव को पत्र भेजा। इस पत्र पर आयोग के सचिव उमर हामिद खान के हस्ताक्षर हैं। इस पत्र में कहा गया है कि यह मामला विभिन्न न्यायिक मंचों के समक्ष लंबित है। इस वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति से नहीं मिल सके।राष्ट्रपति से परामर्श के संबंध में अंतिम निर्णय आयोग सोमवार को अपनी बैठक में लेगा।

पत्र आयोग के समक्ष विचार के लिए रखा गया
पत्र में साफ किया गया है कि राष्ट्रपति अल्वी के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा को तत्काल बैठक के लिए आमंत्रित करने का पत्र आयोग के समक्ष विचार के लिए रखा गया। इस पर विचार-विमर्श के बाद आयोग ने अधोहस्ताक्षरी को यह बताने का निर्देश दिया है कि आयोग अपने संवैधानिक और कानूनी दायित्वों से अच्छी तरह वाकिफ है। इससे पहले के पत्र का आठ फरवरी को जवाब दिया जा चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: शादी से पहले ही कह दिया था…एक दिन CM बनूंगा”, 30 साल बाद सच हुआ सपना; जानिए हिमंता बिस्वा सरमा का ये...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों चर्चा में है। करीब 30 साल...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵