back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में नीतीश के नेतृत्व में जुटेगा देशभर का विपक्ष,भाजपा भी करने जा रही बड़ी रैलियां, होगा राजनीतिक संग्राम

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन दल की ओर से 12 जून को देश की विपक्षी पार्टियों का जमावड़ा लगने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनाव में सिर्फ साल भर का समय बाकी रह गया है। देशभर की सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां लोकसभा के चुनाव के लिए अपने-अपने हिसाब से तैयारियां करने में लगी हैं। इसी कड़ी में बिहार में कुछ दिन बाद राजनीतिक सरगर्मियां रहने वाली है क्योंकि बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन दल की ओर से 12 जून को देश की विपक्षी पार्टियों का जमावड़ा लगने वाला है। इसके अलावा इसी महीने में ही भाजपा सरकार भी बिहार में चार बड़ी रैलियां करने जा रही है और इनमें से एक रैली में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। यानी ये महीना पूरी तरह से बिहार में राजनीतिक महासंग्राम का होने वाला है।

जुटेंगें देशभर के विपक्षी पार्टियों के नेता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल, विपक्षी एकता के लिए मुहिम चला रहे हैं। इसी के साथ आगामी  विधानसभा और लोकसभा चुनाव के आंकलन के लिए देशभर की विपक्षी पार्टियां जुड़ेंगी। इन सभी नेताओं की ये बैठक पटना में आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11 जून को ही पटना पहुंचेंगी।

बीजेपी भी करेगी बिहार में चार रैलियां

बता दें कि विपक्षी एकता की बैठक के बाद इसी महीने के तीसरे हफ्ते में भाजपा की चार बड़ी रैलियां की जाएंगी, जो 30 जून तक चलेंगी। बता दें कि इनमें से एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। इनके अलावा गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद होंगे। इन रैलियों में भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को गिनाया जाएगा।

इसी तरह की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.raftaar.in पर जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵