back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SCO बैठक में भारत ने कहा- बिलावल भुट्टो आतंकी इंडस्ट्री के प्रवक्ता, पाक पर नहीं किया जा सकता भरोसा

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ बैठकर बातचीत नहीं कर सकते।

पणजी, एजेंसी। शंघाई सहयोग संगठन के विदेशमंत्रियों की बैठक में शुक्रवार को भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा। जयशंकर ने कहा कि आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ बैठकर बातचीत नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बैठक में हिस्सा लेने पाकिस्तान से आए बिलावल भुट्टो के साथ विदेशमंत्री के जैसा ही व्यवहार किया गया। वह आतंकी इंडस्ट्री के प्रवक्ता हैं। पाकिस्तान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

कश्मीर का नाम लेने से बचते दिखे

बिलावल ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय कानून और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करके राज्यों द्वारा एकतरफा और अवैध कदम उठाना एससीओ के उद्देश्यों के विपरीत है। हमें अपनी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने और अपने लोगों का नया भविष्य तैयार करने में स्पष्ट रहना चाहिए। जो संघर्ष को बनाए रखने पर नहीं, बल्कि संघर्ष के समाधान पर आधारित हो।’ उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम तो नहीं लिया पर उनका इशारा कश्मीर की तरफ ही था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵