back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अविश्वास प्रस्ताव से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम ने कहा- घमंडिया गठबंधन अविश्वास से भरा

No Confidence Motion: केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में मंगलवार को चर्चा हो रही है।

नई दिल्ली, हि.स.। केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में मंगलवार को चर्चा हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई। माना जा रहा है कि यह बैठक मौजूदा सत्र में रणनीति बनाने के साथ-साथ मिशन 2024 के चुनावों के लिए भी अहम है।

दिखाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया

सूत्रों के मुताबिक संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन अविश्वास से भरा है और ये दिखाने के लिए वो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। इस प्रस्ताव में विपक्ष की हार होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कहा था कि राज्यसभा में वोटिंग 2024 से पहले सेमीफाइनल होगी। पीएम ने उन सांसदों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें इस सेमीफाइनल जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का गठबंधन इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है।

पार्टी की रणनीति पर चर्चा

संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा घमंडिया गठबंधन अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। हमारे पास बहुमत है, हमें समझ नहीं आ रहा कि वे प्रस्ताव क्यों लाए। लेकिन हो सकता है कि वे परीक्षण करना चाहते हैं कि क्या वे एकजुट हैं।

आठ से 10 अगस्त तक होगी चर्चा

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर 8, 9 एवं 10 अगस्त को चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को चर्चा का जवाब देंगे। मंगलवार को संसद भवन परिसर में आयोजित बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेन्द्र प्रधान, एस. जयशंकर और पार्टी के सभी सांसद मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...