back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

I.N.D.I.A. की बैठक में लालू ने PM पर अपने अंदाज में साधा निशाना, कहा- वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्यलोक तक ले जाएं

लालू यादव ने कहा कि चंद्रयान को लेकर काफी जय-जयकार हो रही है। चंद्रयान की सफलता पर हम सभी को गर्व भी है। मगर, इसरो के वैज्ञानिकों से अपील है मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। मुंबई में 2024 के चुनाव में भाजपा को केंद्र से हटाने के मकसद से INDIA गठबंधन जुटा है। इस बैठक में 28 विपक्षी दलों के 63 नेता शामिल हुए हैं। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में हो रही इस बैठक में राहुल गांधी, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और शरद पवार समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इन सभी पार्टियों का 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने एकमात्र मकसद है।

जनधन खातों में नहीं आया पैसा

इस बैठक में कई नेताओं ने केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस दौरान लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने लोगों के जनधन खाते भी खुलवाए थे। हम पति-पत्नी ने भी अपना खाता खुलवाया। मगर पैसा नहीं आया। मिला क्या, ये आप लोगों को भी मालूम होगा। असल में वो पैसा इन्हीं लोगों का पैसा था।

ISRO वैज्ञानिक मोदी जी को सूर्यलोक तक ले जाएं

इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि चंद्रयान को लेकर काफी जय-जयकार हो रही है। चंद्रयान की सफलता पर हम सभी को गर्व भी है। मगर, इसरो के वैज्ञानिकों से अपील है मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें। इसके लिए हमारी शुभकामनाएं भी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...