back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाए जाने पर वकीलों ने खोला मोर्चा, SC के सामने करेंगे प्रदर्शन

Manipur Violence: यूनियन के दिल्ली राज्य ईकाई के सचिव अधिवक्ता सुनील कुमार ने मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न परेड कर घुमाने पर विरोध जताया है।

नई दिल्ली, हि.स.। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के खिलाफ वकीलों के संगठन ने भी मोर्चा खोल दिया है। वकीलों के अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की दिल्ली राज्य ईकाई ने कल यानि 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

नग्न परेड कर घुमाने पर विरोध जताया

यूनियन के दिल्ली राज्य ईकाई के सचिव अधिवक्ता सुनील कुमार ने मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न परेड कर घुमाने पर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में अल्पसंख्यक आदिवासी समुदाय की महिलाओं सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाना और फिर उसके साथ गैंगरेप करना विचलित करने वाली घटना है। ये मानव चेतना को हिला देने वाली है।

मणिपुर में चल रही हिंसा पर केंद्र और राज्य सरकार मूकदर्शक

यूनियन ने कहा है कि ये घटना तब प्रकाश में आयी, जब इसका वीडियो वायरल हुआ जबकि इस मामले में एफआईआर काफी पहले दर्ज की जा चुकी थी। मणिपुर में चल रही हिंसा पर केंद्र और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। ऐसी परिस्थिति में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष 21 जुलाई को दोपहर दो बजे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यूनियन ने मांग की है कि इस मामले के आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी घटना आगे न हो इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...