back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के 71वें बर्थडे पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कुछ अंदाज में उन्हें किया विश

Giriraj Singh: भाजपा के फायर ब्रांड नेता, बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज राज सिंह शुक्रवार को 71 वर्ष के हो गए। PM मोदी ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बेगूसराय, हि.स.। भाजपा के फायर ब्रांड नेता, बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को 71 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जमीनी स्तर के नेता गिरिराज सिंह भारत के गांवों को बदलने और लोगों की भलाई के लिए पंचायती राज संस्थानों को मजबूत करने के लिए सख्ती से काम कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।

ओम बिरला ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि वरिष्ठ राजनेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रफुल्लित जीवन और दीर्घायु की कामना है। आशा है देश को प्रगति के उच्च शिखर तक ले जाने में आप इसी प्रतिबद्धता से अपना योगदान देते रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ और संघर्षशील राजनेता, प्रखर वक्ता, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। माता मुंडेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और यश के लिए प्रार्थना है।

नितिन गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधायक कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

8 सितम्बर 1952 में हुआ था जन्म

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े गिरिराज सिंह का जन्म आठ सितम्बर 1952 बड़हिया में हुआ था। लेकिन जन्म काल से ही उनकी परवरिश और शिक्षा-दीक्षा बेगूसराय में हुई। राजनीति का पाठ भी उन्होंने बेगूसराय में ही पढ़ा। उनका ननिहाल बेगूसराय के सिउरी गांव एवं फुआ का घर सदानंदपुर गांव में है। उस समय बड़हिया में अपराध चरम पर था तो उनके पिता ने संगति से बचाए रखने के लिए प्राथमिक शिक्षा की शुरुआत के बाद अपनी बहन के घर सदानंदपुर भेज दिया।

मगध विश्वविद्यालय से किया स्नातक

उन्होंने सदानंदपुर में रह कर ही पढ़ाई की। मगध विश्वविद्यालय बोधगया से इंटर एवं स्नातक की डिग्री हासिल की। स्नातक करने के बाद गिरिराज सिंह ने एक चर्चित कंपनी के पंप सेट की एजेंसी लेकर बेगूसराय में व्यवसाय शुरू किया। जहां एक शादी समारोह में मुलाकात कैलाशपति मिश्र से हुई। उनसे प्रेरित और प्रोत्साहित होकर भाजपा का दामन थामा तथा 1985 में पटना जाकर भाजयुमो से जुड़ गए।

ऐसी रही राजनीतिक यात्रा

भाजयुमो के बेगूसराय, समस्तीपुर एवं खगड़िया के संगठन प्रभारी रहने के साथ 1990 में वह प्रदेश भाजयुमो के महासचिव बने। राजनीतिक यात्रा में 2002 से 2014 तक विधान पार्षद रहे। इस दौरान नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 2005 से 2010 तक सहकारिता मंत्री एवं 2010 से 2013 तक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार नवादा से सांसद चुने गए और नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेवारी मिली।

2019 में कन्हैया कुमार को रिकॉर्ड मतों से हराया

2019 के चुनाव में बेगूसराय लोकसभा से उन्होंने कन्हैया कुमार को जब रिकॉर्ड मतों से हराया तो नरेन्द्र मोदी ने पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय का कार्यभार दिया। इस मंत्रालय को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय की जिम्मेदारी दी, जिसका आज तक वह बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। उनके साथ काम करने वाले कहते हैं कि गिरिराज सिंह का हमेशा सेवा और संघर्ष का सरोकार रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...