back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुजफ्फरनगर थप्पड़कांड मामले में SC का एक्शन, UP सरकार को भेजा नोटिस; जांच और बच्चे की सुरक्षा का मांगा ब्योरा

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चे की पिटाई के मामले पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

नई दिल्ली, हि.स.। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चे की पिटाई के मामले पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच ने जिले के पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच और बच्चे को दी गई सुरक्षा का ब्यौरा मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की

सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में वायरल वीडियो का हवाला देते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में मामले की समयबद्ध और स्वतंत्र जांच के निर्देश देने की भी मांग की गई है।

मुस्लिम बच्चे को उस क्लास के दूसरे बच्चों से पिटवाया

मुजफ्फरनगर में एक शिक्षिका ने एक मुस्लिम बच्चे को उस क्लास के दूसरे बच्चों से पिटवाया था। इस घटना के बाद काफी बवाल मचा था। घटना के बाद से मुजफ्फरनगर का वो स्कूल सील कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵