back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mass Shooting: चेक के चार्ल्स यूनिवर्सिटी में भीषण गोलीबारी, 15 की मौत, 30 घायल, हमलावर भी मारा गया

Prague: यूरोपीय देश चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में गुरुवार को हमलावरों की भीषण गोलीबारी में 15 लोग मारे गए और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्राग, हि.स.। यूरोपीय देश चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में गुरुवार को हमलावरों की भीषण गोलीबारी में 15 लोग मारे गए और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चेक पुलिस ने बताया कि चार्ल्स विश्वविद्यालय में बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है, जिसकी पहचान एक छात्र के रूप में की गई।

हमलावर को घटनास्थल पर मार गिराया

चेक रिपब्लिक के गृह मंत्री विट राकुसन ने चेक गणराज्य टेलीविजन को बताया कि गोलीबारी करने वाले हमलावर को घटनास्थल पर मार गिराया गया है और वहां कोई अन्य शूटर नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को आगे कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्होंने लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।

पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया

चेक पुलिस ने आगे कहा कि जन पलाच स्क्वायर के पास हुई गोलीबारी के बाद पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। प्राग के मेयर बोहुस्लाव स्वोबोडा ने जानकारी देते हुए कहा कि चौराहे पर मौजूद चार्ल्स विश्वविद्यालय के फिलॉसफी फैकल्टी को खाली करा लिया गया है और चौराहे को सील कर दिया गया।

चश्मदीद ने आपबीती बताई

चेक पुलिस ने कहा कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पोस्ट में आसपास के लोगों से अपील की गई कि वह घर से बाहर न निकलें। पलाच स्क्वायर के एक कॉन्सर्ट हाल में रुडोल्फिनम गैलरी के निदेशक पेट्र नेडोमा ने चेक टीवी को बताया कि उन्होंने शूटर को देखा था। जिसके हाथ में स्वचालित हथियार था। वह गोलीबारी कर रहा था।

एक छात्रा ने घटनास्थल में हुए हमलें के बारे में बताया

घटना के दौरान इमारत के आसपास कई एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां नजर आ रही थीं। एक छात्रा क्लारा ने बताया कि वह भी उनमें से एक थी, जिन्हें पुलिस ने इमारत से बाहर निकाला। यह बहुत डरावना था, वहां बहुत सारे पुलिसकर्मी थे। वह हमें बाहर भागने के लिए कह रहे थे।
वहीं, कर्मचारियों और छात्रों को भेजे एक ईमेल में कहा गया कि हमलावर इमारतों में से एक में है। इसलिए आप कहीं मत जाएं। यदि आप कार्यालयों में हैं, तो उन्हें बंद कर दें। दरवाजे के सामने फर्नीचर रखें लाइटें बंद कर दें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵