back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डामरीकरण कार्य का किया निरीक्षण

देहरादून, 09 जून (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्रांतर्गत जैंतनवाला गांव में संतलादेवी निर्माणाधीन सड़क के डामरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण एवं अभियंताओं को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर मंत्री को जैंतनवाला के पूर्व प्रधान नैन सिंह पंवार ने बताया कि जैंतलवाला से संतलादेवी पर्यटक स्थल तक लगभग 6 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण 157 लाख की लागत से किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक होने के नाते सुप्रसिद्ध पर्यटक स्थल संतलादेवी तक जाने वाले इस मार्ग के खस्ताहाल होने की शिकायत मेरे पास आती रहती थी। हमारा प्रयास है कि नागरिकों को सड़क, बिजली, पानी और कोरोना संक्रमण के इस वर्तमान दौर में उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कहा है कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵