back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel Hamas War: रमजान के बीच इजराइल दे सकता है गाजा को तोहफा? युद्ध विराम पर काहिरा में होगी वार्ता

Cairo News: इजराइल गाजा के बीच युद्ध विराम के लिए इस सप्ताह के अंत में इजराइल अपना प्रतिनिधिमंडल काहिरा भेजेगा।

काहिरा, हि. स.। रमजान माह में गाजा में युद्ध विराम और शांति के लिए काहिरा में इसी सप्ताह वार्ता हो सकती है। यह जानकारी इजराइल ने दी है। इस संबंध में इजराइली खुफिया संगठन मोसाद के प्रमुख डेविड बर्निया ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के निदेशक विलियम बर्न्स से मुलाकात की है।

काहिरा में होगी युद्धविराम पर वार्ता

इजराइली प्रधानमंत्री के कार्यालय के अनुसार, इजराइल युद्धविराम के लिए मध्यस्थों का पूरा सहयोग कर रहा है। इस समझौते के लिए दोनों पक्षों के असहमतियों को सुलझाने का भी प्रयास किया जा रहा है। हमास सूत्रों के अनुसार युद्धविराम पर वार्ता के लिए संगठन इस सप्ताह के अंत में अपना प्रतिनिधिमंडल काहिरा भेजेगा।

इजराइल अपने 130 बंधक नागरिकों की रिहाई के लिए अस्थायी युद्धविराम पर तैयार

इजराइल अपने 130 बंधक नागरिकों की रिहाई के लिए अस्थायी युद्धविराम पर तैयार है। इन बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। विदित हो कि नवंबर 2023 में हुए एक सप्ताह के युद्धविराम में हमास ने 105 इजराइली बंधक रिहा किए थे। इसके बदले में 3 गुना फलस्तीनी कैदी इजरायली जेलों से रिहा किए गए थे।

हिजबुल्ला भी युद्ध में कूदा

लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने रविवार को इजराइल के उत्तरी भाग में 35 राकेट दागे। इन हमलों से कुछ भवनों को नुकसान हुआ है लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसे लेबनान पर इजराइल के शनिवार के हवाई हमले का जवाब माना जा रहा है। इससे पहले इजरायल के हमले में शनिवार को दक्षिणी लेबनान में एक परिवार के 5 सदस्य मारे गए थे और 9 घायल हुए थे।

रमजान के लिए फिलीस्तीनियों की चल रही तैयारी

गाजा और वेस्ट बैंक में युद्ध की विभिषिका के बीच रमजान माह के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। गाजा में युद्धविराम की अनिश्चितता के बीच तैयारियां हो रही हैं तो वेस्ट बैंक में इजराइली सुरक्षा बलों के साए में धार्मिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। यरुशलम के पुराने शहर की गलियों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। वहां पर प्रतिदिन दसियों हजार लोग अल अक्सा मस्जिद में नमाज के लिए जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन प्रतिबंधों का पालन करते हुए इजरायली बल उनमें से ज्यादातर को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵