back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

North Korea: किम जोंग ने तोड़ा शांति कानून, बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परिक्षण, पड़ोसी देशों की उड़ी नींद

Pyongyang: उत्तर कोरिया के हाइपरसोनिक वारहेड युक्त मध्यवर्ती दूरी की ठोस-ईंधन बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण ने कई देशों की नींद उड़ा दी है।

प्योंगयांग, हि.स.। उत्तर कोरिया के हाइपरसोनिक वारहेड युक्त मध्यवर्ती दूरी की ठोस-ईंधन बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण ने कई देशों की नींद उड़ा दी है। इस पर उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि रविवार दोपहर हुए इस प्रक्षेपण का उद्देश्य मिसाइल के ठोस-ईंधन इंजन की विश्वसनीयता और हाइपरसोनिक वारहेड की गतिशील उड़ान क्षमताओं की पुष्टि करना था। यह परीक्षण सफल रहा।

अमेरिका को बनाया लक्ष्य

केसीएनए के अनुसार, इस परीक्षण से किसी भी पड़ोसी देश की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा और इसका क्षेत्रीय स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। यह परीक्षण रक्षा विज्ञान संस्थानों की शक्तिशाली हथियार प्रणालियों को विकसित करने की नियमित गतिविधियों का एक हिस्सा है। इस परीक्षण पर दक्षिण कोरिया ने सोमवार को बड़ा दावा किया। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण कोरिया ने कहा है कि यह मिसाइल दूरस्थ अमेरिकी लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिजाइन की गई है। इससे गुआम और जापान में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों को लक्षित किया जा सकता है।

उत्तर कोरिया 2021 से हाइपरसोनिक हथियारों का परीक्षण कर रहा है

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया की इस मिसाइल ने कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच पानी में उतरने से पहले लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) की उड़ान भरी। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया 2021 से हाइपरसोनिक हथियारों का परीक्षण कर रहा है। उन्हें मैक 5 से अधिक या ध्वनि की गति से 5 गुना अधिक गति से उड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।

रूस की भूमिका भी आई सामने

केसीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री चोए सन हुई के नेतृत्व में एक उत्तर कोरियाई प्रतिनिधिमंडल रूस के विदेश मंत्री के निमंत्रण पर रूस की यात्रा के लिए रविवार को प्योंगयांग से रवाना हुआ है। जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सरकारों का दावा है कि उत्तर कोरिया, रूस को यूक्रेन पर आक्रमण के लिए तोपखाने और मिसाइलों सहित अन्य हथियारों की आपूर्ति कर रहा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵