back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत और यूएई हरित और समृद्ध भविष्य को आकार देने पर अड़िग

Al-Ittihad: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख अखबार अल-इत्तिहाद के साथ साक्षात्कार में कहा, 'भारत और यूएई हरित और अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने में भागीदार के रूप...

दुबई, (हि.स.)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख अखबार अल-इत्तिहाद के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘भारत और यूएई हरित और अधिक समृद्ध भविष्य को आकार देने में भागीदार के रूप में खड़े हैं…। दोनों इसके लिए अड़िग हैं। मेरा मानना है कि जलवायु कार्रवाई समानता, जलवायु न्याय, साझा दायित्वों और साझा क्षमताओं पर आधारित होनी चाहिए।’

भारत आशावादी है- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ‘भारत आशावादी है। भारत को भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में आयोजित सीओपी-28 प्रभावी जलवायु कार्रवाई में नई गति लाएगा।’ उन्होंने कहा कि विकासशील देशों ने समस्या के निर्माण में कोई योगदान नहीं दिया है। फिर भी विकासशील देश समाधान का हिस्सा बनने के इच्छुक हैं।

PM मोदी गुरुवार देररात दुबई पहुंचे

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (कॉप)-28 (सीओपी-28) में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। वो गुरुवार देररात दुबई पहुंचे। वो यहां आज (शुक्रवार) देरशाम तक ही रहेंगे। इस दौरान विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री सम्मेलन के शीर्षस्तरीय आरंभिक सत्र में हिस्सा लेंगे और इससे जुड़े तीन अलग-अलग सत्र में भारत का पक्ष रखेंगे। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना मानी जाने वाली प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुभारंभ साल 2016 में हुआ था। ये योजना...
spot_img

Latest Stories

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵