back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Heavy Rainfall: इस्लामाबाद में बारिश ने मचाया कहर, इमारत की दीवार ढही; 11 की मौत

Heavy Rainfall: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के नून थाना क्षेत्र में पेशावर रोड पर बुधवार को मूसलाधार बरसात के दौरान एक इमारत की दीवार ढह गई।

इस्लामाबाद, हि.स.। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के नून थाना क्षेत्र में पेशावर रोड पर बुधवार को मूसलाधार बरसात के दौरान एक इमारत की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।

11 लोगों के शव मलबे से बरामद किए गए

इस्लामाबाद और रावलपिंडी शहर में मानसून की बरसात आफत बनकर आई है। दोनों शहर लगभग जलमग्न हैं। इस्लामाबाद औद्योगिक क्षेत्र I-9 के पुलिस अधीक्षक खान जेब के अनुसार, मशीनरी की मदद से 11 लोगों के शव मलबे से बरामद किए गए हैं। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. इमरान सिकंदर के प्रवक्ता डॉ. मुबाशिर दाहा के अनुसार, उनके यहां 11 शव भेजे गए हैं। सभी मृतक मजदूर हैं। छह घायलों को भी लाया गया है। इनमें एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी लोग खतरे से बाहर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵