back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान में कुरान की बेअदबी को लेकर चर्चों में तोड़फोड़ व आगजनी, अमेरिका बोला- हिंसक अभिव्यक्ति स्वीकार नहीं

पाकिस्तान में ईशनिंदा के नाम पर चर्चों और अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी पर अमेरिका ने आक्रोश जाहिर किया है।

वाशिंगटन/ इस्लामाबाद, हि.स.। पाकिस्तान में ईशनिंदा के नाम पर चर्चों और अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी पर अमेरिका ने आक्रोश जाहिर किया है। अमेरिका ने कहा कि हिंसक अभिव्यक्ति को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आरोप लगाकर पांच चर्च तोड़ डाले

पाकिस्तान में धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में जरानवाला इलाके में बुधवार को भीड़ ने कुरान की बेअदबी का आरोप लगाकर पांच चर्च तोड़ डाले। इतना ही नहीं, चर्च के आस-पास रहने वाले लोगों के घरों को भी जला दिए। उनके साथ मारपीट और लूटपाट भी की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही। इस पर अमेरिका ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि पाकिस्तान में कुरान के अपमान के जवाब में चर्चों और घरों को निशाना बनाये जाने से अमेरिका चिंतित है। अमेरिका स्वतंत्र अभिव्यक्ति का समर्थन करता है, लेकिन हिंसा या हिंसा की धमकी को कभी भी अभिव्यक्ति के रूप में स्वीकार्य नहीं कर सकते। पटेल ने पाकिस्तान के अधिकारियों से इन घटनाओं की जांच करने और लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

घटना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता

इस घटना को लेकर पाकिस्तान के अल्पसंख्यक गुस्से में हैं। चर्च ऑफ पाकिस्तान के प्रमुख बिशप आजाद मार्शल ने कहा कि इस घटना के बाद कुछ कहने की हिम्मत नहीं बचती है। इस खौफनाक घटना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। चर्च जलाए जा रहे हैं। बाइबिल के टुकड़े किए गए और कुरान के अपमान का झूठा आरोप लगाकर ईसाइयों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान के प्रमुख नवीद वाल्टर ने सरकार, न्यायालय और पुलिस से न्याय और कार्रवाई की मांग की और कहा कि अल्पसंख्यको को तुरंत सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को आश्वस्त किया जाए कि एक दिन पहले उन्होंने जिस देश का स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे जोश से मनाया, वह उनको अपना मानता है। वाल्टर ने कहा, 1947 में आजादी के बाद से पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की आबादी 23 फीसदी से घटकर 3 फीसदी हो गई है। यह सोचने का विषय है, आखिर ऐसा क्यों हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵