back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ईंधन भरे ट्रक में लगी आग, हाइवे पर बना फ्लाईओवर ढहा

फिलाडेल्फिया के गवर्नर जॉश शैपिरो ने कहा कि वह इस घटना को आपदा प्रोटोकॉल घोषित करने वाले हैं, ताकि हाइवे को दोबारा शुरू करने के लिए संघीय फंड्स हासिल किए जा सके।

वाशिंगटन, हिन्दुस्थान समाचार। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में हाइवे पर ईंधन भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गयी। आग के कारण हाइवे पर बना एक फ्लाईओवर ढह गया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के फिलाडेल्फिया में इंटरस्टेट हाइवे 95 पर पेट्रोलियम पदार्थ ले जा रहे ट्रक में अचानक तेज आग लग गयी। आग की सूचना पर वहां दमकल की गाड़ियां पहुंचीं किन्तु आग इतनी तेज थी कि इसे बुझाने में दमकल की गाड़ियों को एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। तेल के टैंकर में लगी इस भयानक आग की वजह से हाइवे की उत्तरी सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा, वहीं दक्षिण की तरफ पड़ने वाली सड़क भी सुरक्षित नहीं रही।

उत्तर की ओर मौजूद सड़क अचानक गिरी

दमकल विभाग के मुताबिक इस आग या गर्मी के चलते सड़क के नीचे भी धमाका हुआ। इस कारण कुछ देर बाद ही फ्लाईओवर के हिस्से ढहने लगे। उत्तर की ओर मौजूद सड़क अचानक ही गिर गई, जबकि दक्षिण में मौजूद सड़कें बुरी तरह बर्बाद हो गईं।

हाइवे के गिरने से उसके मलबे में कम से कम एक गाड़ी फंसी

फिलाडेल्फिया के गवर्नर जॉश शैपिरो ने कहा कि वह इस घटना को आपदा प्रोटोकॉल घोषित करने वाले हैं, ताकि हाइवे को दोबारा शुरू करने के लिए संघीय फंड्स हासिल किए जा सके। उन्होंने बताया कि हाइवे के गिरने से उसके मलबे में कम से कम एक गाड़ी फंसी है। हम इस आग और हाइवे के गिरने की वजह से हताहत हुए लोगों का पता लगाने में भी जुटे हैं। उन्होंने इस बात को लेकर संतोष जताया कि घटना के वक्त हाइवे पर कोई दूसरा वाहन नहीं आया।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵