back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

EAM Jaishankar ने डोमिनिकन गणराज्य में किया भारतीय दूतावास का उद्घाटन, कहा- भारत के सभी देशों से अच्छे रिश्ते

डोमिनिकन गणराज्य की पहली यात्रा पर पहुंचे जयशंकर ने वहां के उपराष्ट्रपति रकील पेना के साथ भारत के दूतावास का उद्घाटन किया।

सेंटो डोमिंगो, एजेंसी। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि सीमा समझौतों की अवहेलना के कारण ही चीन से भारत के रिश्ते बिगड़े हैं। उन्होंने सभी देशों के साथ बिना शर्तों के संबंध आगे बढ़ाने की बात कही।

भारत ने पूरे क्षेत्र में संपर्क और सहयोग में बड़े पैमाने पर विस्तार देखा

डोमिनिकन गणराज्य की पहली यात्रा पर पहुंचे जयशंकर ने वहां के उपराष्ट्रपति रकील पेना के साथ भारत के दूतावास का उद्घाटन किया। डोमिनिकन गणराज्य के राजनयिक स्कूल के बच्चों से बातचीत करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने पूरे क्षेत्र में संपर्क और सहयोग में बड़े पैमाने पर विस्तार देखा है। हालांकि, सीमा पार आतंकवाद के मद्देनजर पाकिस्तान इसका अपवाद बना हुआ है।

चीन से वर्तमान में हमारे संबंध सामान्य नहीं

उन्होंने कहा कि अधिकतर देशों से भारत के संबंध अच्छे हैं। चाहे वह अमेरिका, यूरोप, रूस या जापान हो हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये सभी संबंध बिना किसी शर्त पर आगे बढ़ें। जयशंकर ने कहा कि चीन से वर्तमान में हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं क्योंकि वह लगातार सीमा पर समझौतों का उल्लंघन करता रहता है। उन्होंने कहा कि संबंध एकतरफा नहीं हो सकते और इसे बनाए रखने के लिए परस्पर सम्मान होना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵