back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपायुक्त कुपवाड़ा ने एजीएस वायने में 50 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर का किया उद्घाटन

कुपवाड़ा 09 जून (हि.स.)। उपायुक्त कुपवाड़ा इमाम दीन ने बुधवार को कुपवाड़ा आर्मी गुडविल स्कूल वायने में 50 बेड वाले कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। सेना और स्वास्थ्य विभाग कुपवाड़ा के संयुक्त प्रयासों से कोविड केयर सेंटर का संचालन किया जाएगा। इस अवसर पर कर्नल 160 आईएनएफ बीएन टीए कुपवाड़ा एस. भट्टाचार्य, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुपवाड़ा अब्दुल गनी डार सहित सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रयोगशाला एवं फार्मेसी इकाइयों सहित कोविड केयर सेंटर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस तरह की कोविड देखभाल सुविधा की स्थापना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा के कोविड मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर एक असाधारण सुविधा साबित होगा। उपायुक्त ने इस तरह की पहल के लिए सेना को बधाई देते हुए जिले के कोविड मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। इस बीच कर्नल एस भट्टाचार्य ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि सेना के उच्च अधिकारियों के निर्देष पर आर्मी गुडविल स्कूल के बुनियादी ढांचे जो कोविड लॉकडाउन के कारण बंद है का उपयोग कोविड रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵