back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी सांसद ने कहा- ‘भारत में दो साल से अमेरिकी राजदूत न होना शर्मनाक’

मार्क वार्नर ने कहा कि हम कहते हैं कि भारत और अमेरिका के संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है।

वाशिंगटन, एजेंसी। सीनेट की खुफिया मामलों की प्रवर समिति के अध्यक्ष और शीर्ष डेमोक्रेटिक सांसद मार्क वार्नर ने भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति न हो पाने की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत में दो साल से अधिक समय से अमेरिकी राजदूत का न होना शर्मिंदगी की बात है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर मौजूदा दावेदार एरिक गार्सेटी अपनी नियुक्ति के लिए सीनेट की पुष्टि के वास्ते पर्याप्त वोट हासिल नहीं कर पाते हैं, तो ‘उतने ही योग्य’ किसी अन्य उम्मीदवार के नाम पर तत्काल विचार किया जाना चाहिए। मार्क वार्नर ने कहा कि हम कहते हैं कि भारत और अमेरिका के संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है। फिर भी हमने भारत में अपना राजदूत नियुक्त नहीं किया है। यह शर्मनाक है।

भारत में हर हाल में अमेरिका का राजदूत होना चाहिए

इस मसले पर अमेरिकी प्रशासन की लगातार आलोचना हो रही है। पिछले साल नवंबर में अमेरिका के वरिष्ठ सांसद रो खन्ना ने इस पर चिंता जताते हुए कहा था कि अब सीनेट में इसके अनुमोदन का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि चीन की आक्रामकता का सामना करने के लिए भारत से रक्षा और रणनीतिक भागीदारी मजबूत करना अमेरिका की जरूरत है और भारत में हर हाल में अमेरिका का राजदूत होना चाहिए।

एरिक भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत में अमेरिका के नए राजदूत के रूप में एरिक गार्सेटी के नाम का ऐलान किया है। उनके नाम पर अमेरिकी कांग्रेस की मुहर लगनी बाकी है। इस संबंध में होने वाली वोटिंग स्थगित हो चुकी है। अब यह वोटिंग 08 मार्च को होनी है। इसके बाद ही तय होगा कि एरिक भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे या किसी नए नाम पर विचार किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵