back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छात्र नेताओं की मांग पर झुका विश्वविद्यालय प्रशासन

जौनपुर, 02 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बीएड व एमएड के छात्रों की समस्याओं को लेकर सोमवार से चल रहा प्रदर्शन मंगलवार को आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला संगठन मंत्री धीरेन्द्र व जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व कौतुक उपाध्याय ने कहा कि छात्रों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। परीक्षा नियमावली के तहत यदि छात्र किसी कारण तृतीय सेमेस्टर में फॉर्म नहीं भर सकता तो उसे एक मौका अवश्य देना चाहिए। यदि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल नियमावली में परिवर्तन नहीं किया जाता है तो छात्र आगे व्यापक आंदोलन को बाध्य होंगे। सोमवार देर रात्रि तक छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा नियंत्रक के आवास के सामने चलता रहा। जिसके बाद मुख्य अनुशास्ता संतोष कुमार, चीफ वार्डन राजकुमार सोनी व सीओ रणविजय सिंह व विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी के आश्वासन के बाद छात्र वार्ता के लिए तैयार हुए। मंगलवार सुबह अभाविप का प्रतिनिधिमंडल मुख्य अनुशास्ता व चीफ वार्डन के मौजूदगी में परीक्षा नियंत्रक व कार्यवाहक कुलसचिव व्यास नारायण सिंह से मुलाकात किया। हालांकि छात्रों की जिद थी कि वे बिना कुलपति के वार्ता के प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। ऐसे में काफी मशक्कत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को लिखित आश्वासन देने पर राजी हुआ और भरोसा दिलाया की छात्रों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। तब जाकर छात्र नेताओं का विरोध समाप्त हुआ। छात्र नेताओं द्वारा प्राप्त प्रत्यावेदन को जल्द ही अध्ययन परिषद व अकादमिक परिषद में रखा जाएगा और उनसे छात्रों के हित में निर्णय लेने का कार्य किया जाएगा। उक्त अवसर पर शशांक दुबे, प्रिंस त्रिपाठी, आदित्य, सुजाता, सविता, काजल, मनीषा, शशांक, सुमित सिंह, रितेश सिंह, कार्तिकेय मिश्र समेत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

मुलताई में हुई झड़प, प्रशासन और पुलिस की कड़ी मेहनत से रात तक काबू पाया गया, थाना प्रभारी लाइन अटैच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बैतूल जिले के मुलताई इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन के दौरान दो समुदायों के बीच अचानक विवाद...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵