back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुतिन और किम जोंग की मुलाकात पर आगबबूला हुआ सुपर पावर अमेरिका, दे डाली सीधी सीधी चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन की ताजा मुलाकात पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बताया कि दोनों देशों में अगर हथियार का सौदा होता है तो नए प्रतिबंध लागू होंगे।

नई दिल्ली, हिं.स.। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन की ताजा मुलाकात पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच अगर हथियार का सौदा होता है तो अमेरिका नए प्रतिबंध लागू करने से पीछे नहीं हटेगा। अमेरिका का कहना है कि रूस-उत्तर कोरिया जिस तरह हथियार डील पर बातचीत कर रहे हैं, वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव का उल्लंघन होगा। उधर, रूस के दौरे पर पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को उत्तर कोरिया आमंत्रित किया जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है।

अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन के बीच हुई बैठक को लेकर चिंता जताई है। अमेरिका को आशंका है कि यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया, रूस को हथियारों की मदद कर सकता है। ऐसी स्थिति में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि रूस और उत्तर कोरिया हथियारों की कोई डील करते हैं तो नये प्रतिबंध लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि दोनों देशों ने ऐसे इरादों से साफ इनकार किया है।

करीब तीन साल बाद पहली बार उत्तर कोरिया से बाहर निकले किम जोंग उन मंगलवार को अपनी विशेष रेल में सवार होकर रूस पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 4 घंटे की बैठक चली। इस दौरान किम जोंग उन ने रूस को बिना शर्त पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि रूस अपने संप्रभु अधिकारों और हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने इस लड़ाई में रूस की जीत का भरोसा जताया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵