back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी- बारिश में सघन वनांचल के 19 गांवों से टूट जाता है ग्रामीणों से संपर्क

धमतरी, 9 जून ( हि. स.)। भारी बारिश होने पर जिले के सघन वनांचल में बसे 19 गांवों के ग्रामीणों के साथ नदी-नालों और पुल में बाढ़ आने की वजह से संपर्क टूट जाता है। ऐसे में इन गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए शासन बारिश से पहले ही खाद्यान्न का भंडारण कर देता है, ताकि बाढ़ की स्थिति बनने व संपर्क टूटने पर इन ग्रामीणों को खाने के लाले न पड़े। जीवनयापन के लिए पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। धमतरी जिले में 12 से 15 जून के मध्य मानसून प्रवेश कर जाता है। इसके बाद यहां बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है। पिछले साल धमतरी में अच्छी बारिश हुई थी। दो बार बाढ़ की स्थिति बनी, ऐसे में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई थी। इस साल भी अच्छी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य विभाग के माध्यम से नगरी ब्लाक के सघन वनांचल में बसे गांवों में खाद्यान्न का आबंटन पहले से कर दिया है, क्योंकि इस क्षेत्र में 19 ऐसे गांव है, जहां अधिक बारिश होने पर बाढ़ की स्थिति बनती है और इन गांवों से जिला प्रशासन के साथ पूरी तरह से संपर्क टूट जाता है। पुल, नदी-नाले और रास्तों में अधिक पानी होने की वजह से ग्रामीण एक-दूसरे गांव तक नहीं आ जा सकते। इसे देखते हुए इस क्षेत्र के राशन दुकानों में खाद्यान्न का आबंटन खाद्य विभाग ने बारिश शुरू होने से पहले ही कर दिया है। जिला खाद्य अधिकारी बीके कोर्राम ने बताया कि धमतरी जिले के नगरी ब्लाक अंतर्गत सघन वनांचल में बसे ग्राम रिसगांव, खल्लारी और करही में राशन दुकान संचालित हैं। इन गांवों के जुड़े 19 गांव है, जहां 1113 राशनकार्डधारी है। अधिक बारिश होने पर इन ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है, ऐसे में इनकी सुविधा के अनुसार इन राशन दुकानों में जहां ग्रामीण बारिश में भी पहुंच जाते हैं, यहां पूरे बारिश माह के लिए खाद्यान्न का आबंटन पहले से कर दिया गया है। रिसगांव दुकान में सात गांव, खल्लारी दुकान से सात गांव और करही से सात गांवों के ग्रामीण राशनकार्ड से खाद्य सामग्री ले जाते हैं। राशन दुकानों में चावल, शक्कर, चना, नमक, केरोसिन का भंडारण किया गया है। राशनकार्डधारी भंडारण के बाद खाद्य सामग्री का राशन दुकानों से उठाव भी शुरू कर दिया है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵