back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Nepal PM Wife Died: नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल का हार्ट अटैक से निधन

Nepal PM Wife Passed Away: नेपाल के PM पुष्प कमल दहल की पत्नी सीता दहल का आज लम्बी बीमारी के बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी का आज बुधवार (12 जुलाई) को निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी। आज पीएम की पत्नी सीता दहल का हार्टअटैक से निधन हो गया। मीडिया द्वारा प्राप्त जनकारी के अनुसार पीएम प्रचंड की पत्नी का इलाज नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल में चल रहा था।

अस्पताल ने जारी किया बयान

अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सीता दहल को डायबिटीज और हाइपर टेंशन समेत कई बीमारियां थीं, जिनका इलाज किया जा रहा था। बयान में कहा गया है कि 12 जुलाई को सुबह 8:33 बजे सीता दहल ने अपनी आखिरी सांस ली।

मुंबई में हो चुका है इलाज

जानकारी के अनुसार, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी सीता दहल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। तमाम बीमारियों से जूझ रही सीता दहल को करीब दो साल पहले इलाज के लिए मुंबई भी लाया गया था। हालांकि, उनकी हालत में तब भी सुधार नहीं आया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के पीएम की पत्नी, पार्किसन जैसे लक्षण वाली दिमागी बीमारी से भी पीड़ित थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में बड़ा एक्शन: पीएम बनते ही बालेन शाह का कड़ा कदम, पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बनते ही Balen Shah एक्शन मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵