back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Quad Leaders Summit: QUAD देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की, कहा- ‘बिना देरी किए दोषियों को कड़ी सजा दें’

क्वाड ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की सख्त निंदा की। इस घटना के दोषियों की सजा की मांग की।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका के वाशिंगटन में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार (1 जुलाई ) को एक महत्‍वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में कई घोषणाएं और अहम पहलों पर चर्चा की गई। इस दौरान क्वाड ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की सख्त निंदा की। इस घटना के दोषियों की सजा की मांग की। 

क्वाड देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दोषियों, उनके योजनाकारों और वित्तपोषकों को बगैर किसी देरी के न्याय के कठघरे में लाए जाने की मांग भी की। बता दें कि, इस आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक समेत कुल 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमले का जवाब दिया था। 

https://twitter/MEAIndia/status/1882030746082357515

सीमापार आतंकवाद पर सख्त

बैठक के दौरान, क्वाड देशों ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर कड़ी निंदा करते हुए सख्‍त रुख अपनाया है। क्वाड ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और आपदा प्रतिक्रिया को लेकर नए कदमों की घोषणा की है। क्वाड ने कहा कि वह आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के सभी स्वरूपों के विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद की स्पष्ट रूप से निंदा करता है और आतंकवाद विरोधी सहयोग को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

क्वाड देशों ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें निहत्‍थों के मारे जाने वाली परिजनों की प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की। और घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। 

अपराधियों को बिना शर्त पर मिले सजा  

क्वाड का कहना है कि, “हम इस घृणित कृत्य के अपराधियों, योजनाकारों और वित्तपोषकों को को बिना किसी शर्त के न्याय के कटघरे में लाने की मांग करते हैं, और सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों से अपील है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और प्रासंगिक यूएन सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप सभी संबंधित प्राधिकरणों के साथ सक्रिय सहयोग करें।

क्वाड ने किए कई अन्य बड़े ऐलान

इस बैठक के दौरान ,क्वाड ने कई अन्य नई पहलों की घोषणा की है। इसमें इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए क्वाड ने संकल्प लिया है। क्वाड ने कहा कि इन चुनौतियों के मद्देनज़र, हम आज कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा कर रहे हैं, जिनका उद्देश्य समुद्री और सीमा पार सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, उभरती प्रौद्योगिकियों और आपदा प्रतिक्रिया को सशक्त बनाना है। 

लोकतंत्र, सहयोग और भविष्य की दिशा

क्वाड देशों- भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया- की लोकतांत्रिक सरकारें, स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी इंडो-पैसिफिक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और गहरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। क्वाड ने कहा कि हमारा उद्देश्य 21वीं सदी की प्रमुख चुनौतियों और अवसरों से प्रभावी ढंग से निपटना है। हम भारत द्वारा इस वर्ष आयोजित किए जा रहे अगले क्वाड लीडर्स समिट और 2026 में ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर NIA आज दाखिल करेगी चार्जशीट, पाक कनेक्‍शन सहित कई बड़े खुलासे होने की संभावना

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज दोपहर 2 बजे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵