back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी जी का 56 इंच का सीना और ईश्वर से सीधा संबंध का दावा अब इतिहास बन चुका हैः राहुल गांधी

राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। सोमवार की रात उन्होंने वर्जीनिया के हर्नडन में भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के लोगों को संबोधित किया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। सोमवार की रात उन्होंने वर्जीनिया के हर्नडन में भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने बताया कि चुनावों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डराने की रणनीति पूरी तरह गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव खत्म हो गए, तो लोगों ने महसूस किया कि डर का माहौल अब गायब हो चुका है।

BJP कहती है कि भारत एक संघ नहीं है: राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना बनाते हुए कहा कि BJP यह नहीं समझती कि भारत एक संघ है, जिसमें विभिन्न इतिहास, परंपराएं, संगीत और नृत्य शामिल हैं। संविधान में यह साफ तौर पर लिखा गया है कि भारत एक राज्यों का संघ है। लेकिन BJP कहती है कि यह संघ नहीं है, बल्कि कुछ और है।

कांग्रेस के बैंक खातों को सीज कर दिया गया था

राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान के अनुभवों के बारे में बताया और कहा कि चुनाव से तीन महीने पहले उनके बैंक खातों को सील कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में, उन्होंने सोचा कि क्या किया जा सकता है मगर फिर वो चुनाव के मैदान में उतर गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत डर फैलाया था 

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के बाद माहौल बदल गया है। लोगों ने उनको बताया है कि अब डर नहीं लगता, डर खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि BJP और प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत डर फैलाया था, लेकिन यह डर अचानक गायब हो चुका है। उन्होंने संसद में भी कहा कि मोदी जी का 56 इंच का सीना और ईश्वर से सीधा संबंध का दावा अब इतिहास बन चुका है। अमेरिका में अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने BJP पर आरोप लगाते और लोकसभा चुनावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव निष्पक्ष नहीं थे और संस्थाओं पर कब्जा कर लिया गया था। साथ ही राहुल ने आगे कहा कि आरोप BJP को फाइनेंशियल प्रोफिट मिला और मीडिया तथा जांच एजेंसियों पर भी RSS का नियंत्रण है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...