back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘गुरुग्राम ब्लास्ट हमने किया’ गैंगस्‍टरर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने ली जिम्मेदारी, जानें

इस घटना के बाद इलाकों में दहशत फैल गई। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गुरुग्राम के सेक्टर-2 में दो दिन पहले एक बम विस्फोट हुआ था। यहां एक क्लब को बम से उड़ाने की कोशिश की गई थी। अब इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी रोहित गोदारा ने ली है। वह लॉरेंस बिश्नोई का पार्टनर है।

फेसबुक पर किए गए एक पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस डांस क्लब के बाहर ब्लास्ट किया गया उसका मालिक गलत तरीके से करोड़ों रुपये कमाता है और टैक्स चोरी कर देश की अ को नुकसान पहुंचा रहा है। । इन सभी को टैक्स देना होगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यह छोटा सा धमाका है, हम इससे भी बड़े धमाके कर सकते हैं. 10 दिसंबर को गुड़गांव के एक क्लब में दो बम फेंके गए और विस्फोट हो गया।

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। क्लब में हुए बम धमाके का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। आरोपियों ने क्लब को निशाना बनाकर दो बम फेंके। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट से क्लब के शीशे टूट गए और क्लब के बाहर खड़े एक स्कूटर में आग लग गई। पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसके पास से बम बरामद हुए हैं। घटना के बाद बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और मिले बम को डिस्पोज कर दिया।

फेसबुक पोस्ट के जरिए ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी

फेसबुक पर रोहित गोदरा कपूरीसर नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया और लिखा गया, ‘सभी भाइयों को राम-राम जय श्री राम, मैं रोहित गोदरा बीकानेर गोल्डी बरार हूं, कुछ दिन पहले चंडीगढ़ और दो दिन पहले दो क्लबों के बाहर बम धमाके हुए थे पहले गुड़गांव सेक्टर 29 में। हमने वो किया है। रोजाना करोड़ों रुपये कमाने वाले जुआ सटोरिये, सट्टेबाज, हवाला कारोबारी और डांस क्लब सभी को टैक्स देना होगा। यह आपके कान खोलने के लिए बस एक छोटा सा डेमो है। हम इससे भी बड़ा धमाका कर सकते हैं जो ऐसे डांस क्लब को चकनाचूर कर देगा। इसे हमारी चेतावनी न समझें, हम जो कहते हैं वो करते हैं। जो लोग गरीबों का खून चूसते हैं और जो लोग देश के करों की चोरी करके करोड़ों रुपये कमाते हैं, उन सभी को इसका भुगतान करना होगा।’

चंडीगढ़ में भी हुए धमाके, दो आरोपी पकड़े गए

क्लब के बाहर हुए धमाके के मामले में पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी सचिन के रूप में हुई है. क्लब के मालिक के मुताबिक उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं. इससे पहले 26 नवंबर को भी चंडीगढ़ में धमाके किए गए थे. पुलिस ने 29 नवंबर को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कबूल किया कि वह गोल्डी बरार के लिए काम करता था। मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पैर में गोली लगी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुरुग्राम में मानवता शर्मसार: 7वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, महीनों तक दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम से रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सातवीं...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵