गुलाबी नगरी हुई खून से लाल! रात को बुलाकर चाकू से 14 बार गोदकर की हत्या, आरोपी ने लिखा -“आज बदला पूरा हुआ”

जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक वारदात हुई। 22 वर्षीय युवक विपिन नायक को कुछ बदमाशों ने अंधेरे में धोखे से बुलाया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 14 वार कर दिए।

0
1
Jaipur Crime News
Jaipur Crime News

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जयपुर के जामडोली थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक वारदात हुई। 22 साल के युवक विपिन नायक को कुछ बदमाशों ने अंधेरे में धोखे से बुलाया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ 14 वार कर दिए। वारदात के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्यारे ने सोशल मीडिया पर लिखा,”आज बदला पूरा हुआ”

घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी अनस खान उर्फ शूटर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। उसने वीडियो में लिखा,”आज बदला पूरा हुआ”। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले भी उसने एक वीडियो डाला था जिसमें वह चाकू लहराते नजर आ रहा था। हत्या की खबर फैलते ही इलाके में गुस्सा भड़क गया। लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और सोमवार सुबह जयपुर-आगरा हाईवे को जाम करने की कोशिश की। इस दौरान कई जगहों पर तोड़फोड़ भी हुई। हालात को संभालने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, तीन अब भी फरार

पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन तीन अन्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हत्या पुरानी दुश्मनी की वजह से की गई। हालांकि कुछ समय पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद विपिन को धोखे से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

अस्पताल में भी भारी भीड़, माहौल तनावपूर्ण

हमले के बाद जब विपिन को SMS अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। विपिन के परिवार और स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। परिजनों को जब पुलिस ने हाईवे से हटाया तो भीड़ और उग्र हो गई, जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। जयपुर की यह घटना न सिर्फ एक जघन्य हत्या है, बल्कि सोशल मीडिया पर खुलेआम बदला लेने का ऐलान करके डर का माहौल पैदा करने की कोशिश भी है। प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है कि कानून का डर फिर से कायम किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here