back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पीति की दुर्गम पहाड़ियों में 56 सालों बाद 4 सैनिकों के शव बरामद, 1968 में IAF विमान हुआ था हादसे का शिकार

इंडियन एयरफोर्स का एक विमान AN-12 साल 1968 में दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसके मलबे को भारतीय सेना के एक अभियान दल ने खोज निकाला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की पहाड़ियों में 56 साल पहले दुर्घटना का शिकार हुए एक विमान के मलबे से 4 शव बरामद किए गए हैं। दरअसल इंडियन एयरफोर्स का एक विमान AN-12 साल 1968 में दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसके मलबे को भारतीय सेना के एक अभियान दल ने खोज निकाला। जहां से उन्हें 4 शव बरामद हुए। इस विमान में 102 सेना के जवान सवार थे। यह विमान चंडीगढ़ से लेह के लिए उड़ा था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों में खो गया था।

सेना के एक अभियान दल ने खोजा शवों के अवशेष

इस संबंध में लाहौल-स्पीति के एसपी मयंक चौधरी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सैटेलाइट फोन के जरिये सेना के एक अभियान दल से उन्हें ये जानकारी प्राप्त हुई। यह दल लाहौल-स्पीति के दूरस्थ क्षेत्र चंद्रभागा-13 की चोटी के पास बातल में पर्वतारोहण अभियान चला रहा था। इसी दौरान उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें 4 शव मिले हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये शव 1968 के इंडियन एयरफोर्स के AN-12 विमान दुर्घटना से जुड़े हो सकते हैं।

इंडियन एयरफोर्स का विमान 1968 में हुआ था दुर्घटना का शिकार

एसपी मयंक चौधरी ने आगे बताया कि यह खोज 1968 में हुआ इंडियन एयरफोर्स का विमान दुर्घटना भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है। यह खोज उसी विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को खोजने के प्रयास का हिस्सा है।

2018 में मिला था एक और सैनिक का शव

साल 2018 में भी विमान के अवशेष और एक सैनिक का शव 6200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ढाका ग्लेशियर बेस कैंप के पास मिला था। यह खोज वहां पर गए पर्वतारोहियों के द्वारा की गई थी। पर्वतारोहियों की ये टीम चंद्रभागा-13 चोटी की सफाई अभियान का हिस्सा थी। एसपी चौधरी ने बताया कि सेना अभियान दल अब चारों अवशेषों को वापस लाने की प्रक्रिया में है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

जम्मू-कश्मीर के बसंतगढ़ में बड़ा आतंकरोधी ऑपरेशन, जैश के 2 आतंकियों का हुआ खात्मा, छिपने की गुफा भी उड़ाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵