back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैरासिटामोल, विटामिन डी सहित कुल 53 दवाइयां CDSCO के परीक्षण में हुईं फेल

CDSCO के परीक्षण में फेल हुई दवाइयों में पैंटोसिड टैबलेट का नाम भी शामिल है। इस दवाई का उपयोग एसिड रिफ्लक्स के इलाज में होता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने हाल में ही उनके परीक्षण में फेल हुई दवाइयों की एक सूची जारी की है। CDSCO की रिपोर्ट में कुछ ऐसी दवाइयों के नाम भी सामने आए हैं, जिनका इलाज के लिए आमतौर पर प्रयोग किया जाता है। फेल हुई दवाइयों में पैरासिटामोल, विटामिन डी और कैल्शियम की टैबलेट्स भी शामिल हैं।

परीक्षण में फेल हुई दवाइयों में पैंटोसिड टैबलेट का भी नाम

CDSCO के परीक्षण में फेल हुई दवाइयों में पैंटोसिड टैबलेट का नाम भी शामिल है। इस दवाई को एसिड रिफ्लक्स के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इस दवा को सनफार्मा कंपनी द्वारा बनाया जाता है। इसके अलावा शेलकल और पुल्मोसिल इंजेक्शन भी CDSCO के परीक्षण में फेल हो गए हैं। इस इंजेक्शन का प्रयोग हाई ब्लडप्रेशर के लिए किया जाता है। इसके अलावा अल्केम हेल्थ साइंस के एंटीबायोटिक क्लेवम 625 को भी CDSCO ने क्वालिटी चेक में फेल कर दिया है।

परीक्षण में फेल हुई दवाइयों में उर्सोकोल 300 टैबलेट भी है

CDSCO की परीक्षण में फेल हुई दवाइयों की सूची में पल्मोसिल (सिल्डेनाफिल इंजेक्शन), उर्सोकोल 300 (अर्सोडियोक्सीकोलिक एसिड गोलियां भारतीय फार्माकोपिया), पैंटोसिड (पैंटोप्राजोल टैबलेट आईपी) का नाम भी शामिल है। इसके अलावा CDSCO की परीक्षण में फेल हुई दवाइयों में उर्सोकोल 300 टैबलेट भी हैं, जिसका प्रयोग पित्ताशय की पथरी के इलाज के लिए किया जाता है। इस दवाई का प्रयोग लिवर की कुछ बीमारियों में भी किया जाता है। इस दवाई की कंपनी का नाम सन फार्मा है। डेफ्लाजाकोर्ट टैबलेट (डेफकोर्ट 6 टैबलेट), टेल्मा एच (टेल्मिसार्टन 40 मिलीग्राम और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड 12.5 मिलीग्राम टैबलेट आईपी) भी CDSCO की परीक्षण में फेल हो गई हैं।

b3dda7001c2b746e6a314b72fd1c0a16-Medicine List.jpg

लिस्ट में 48 दवाओं का नाम शामिल

CDSCO ने अपने परीक्षण में 53 दवाओं को फेल किया है, लेकिन उसने अपनी लिस्ट में केवल 48 दवाओं का ही नाम शामिल किया है। क्योंकि 53 में से जो 5 दवाइयां फेल हुई हैं, उनकी कंपनी ने CDSCO को कहा है कि ये दवाएं उनकी कंपनी की नहीं है। बल्कि उनकी कंपनी के नाम से कोई नकली दवाई को बाजार में बेच रहा है। इसमें सनफार्मा द्वारा निर्मित पैन्टोसिड टैबलेट का नाम भी शामिल है। हमने CDSCO की रिपोर्ट के स्क्रीनशॉट को इस खबर में लगा दिया है। जिसको पढ़कर आप परीक्षण में फेल हुई सभी दवाइयों के नामों की जानकारी ले सकते हैं।    

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵