back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए AAP का बड़ा ऐलान, CM, मंत्री और पार्टी का हर विधायक दान करेगा अपनी पूरी सैलरी

पंजाब में बाढ़ पीडि़तो के लिए सीएम भगवंत मान ने कहा कि, उनकी पूरी कैबिनेट ने और AAP के सभी विधायकों ने राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में लगातार भारी बारिश के चलते राज्‍य में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। राज्य के कई हिस्‍सों में भारी के चलते लोखों लोग प्रभावित हुए है। उनका जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। इस बीच, राज्‍य के बाढ़ पीडि़तो के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार (28 अगस्त) को एक बड़ा ऐलान किया है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, उनकी पूरी कैबिनेट ने और आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी विधायकों ने राज्य में बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है। सीएम मान ने कहा‍ कि, प्राकृतिक आपदा से पंजाब को काफी नुकसान हुआ है। और ऐसे में समय में पंजाबियों को एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए एकजुट होना चाहिए।

सरकार हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह खुद, उनके मंत्री और आप विधायक बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए एक महीने का वेतन देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस आपदा की घड़ी में पूरी तरह से जनता के साथ खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।

बड़ी मात्रा में कृषि भूमि जलमग्न 

बता दें कि, पंजाब के कई जिलों में भीषण बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। सतलुज, व्यास और रावी नदियों के उफान पर आने से किनारे बसे गांवों और बड़ी मात्रा में कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

राहत और बचाव अभियान में जुटीं रेस्क्यू टीमें

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारी बारिश के चलते पंजाब के करीब 8 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। अलग-अलग केंद्रीय एजेंसियां ​​राज्य अधिकारियों के साथ मिलकर पिछले चार दिन से जलमग्न इलाकों से फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटी हैं। इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, सीमा सुरक्षा बल और NDRF की टीमों ने बचाव अभियान शुरु किया है। 

पंजाब में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में SDRF, पंजाब पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर राहत व बचाव कार्य चला रहे हैं। अब तक बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। राहत शिविरों में विस्थापित परिवारों के लिए भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...