back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में AAP नेता अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार

सोमवार की अल सुबह प्रवर्तन निदेशालय अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची थी और पूछताछ और जांच की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। ED ने उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। आज सोमवार की अल सुबह प्रवर्तन निदेशालय अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची थी और पूछताछ और जांच की। 4 घंटे की पूछताछ के बाद ED उन्हें अपने ऑफिस ले गई और वहीं पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला ?

दिल्ली के ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उनपर दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराने और फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इसके अलावा उनपर वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को किराये पर देने का भी आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में अमानतुल्लाह खान से पहले भी 2 बार पूछताछ कर चुकी है।

अमानतुल्लाह ने ED की कार्रवाई का किया विरोध

वहीं ED की इस कार्रवाई का अमानतुल्लाह खान ने भी जमकर विरोध किया। जब ED की टीम सोमवार की सुबह अमानतुल्लाह के दरवाजे पर गई तो वहां पर AAP विधायक और ED की टीम के बीच जमकर बहस हुई। ED की टीम ने उन्हें बाहर आकर बात करने को कहा। इस दौरान उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय पर कई आरोप भी लगाए।

एक्स पर वीडियो डालकर खुद को बताया बेगुनाह

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने ED के घर पहुंचने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 2016 से उनपर ये मुकदमा चल रहा है। जो की पूरी तरह से फर्जी है। CBI ने इस मामले में खुद कहा है कि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या लेनदेन नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इनका मकसद हमें और पार्टी को तोड़ना है। अगर ये जेल भेजेंगे तो इसके लिए भी हम तैयार हैं। हमें कोर्ट पर भरोसा है।

आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हुई हमलावर

वहीं अमानतुल्लाह खान पर ED की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और ED दोनों पर हमला बोला है। इस संबंध में दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा कि ED का बस यहीं काम रह गया है। बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा और तोड़ दो, जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो। 

BJP ने किया पलटवार

मनीष सिसोदिया के इस बयान पर बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर ने कहा कि जो बोएगा, वहीं काटेगा। अमानतुल्लाह खान काश आपको यह याद रहा होता।

Advertisementspot_img

Also Read:

अमित शाह ने लोकसभा में वक्फ बोर्ड को लेकर ऐसी जानकारी दी कि सुनकर हैरान हो जाएंगे आप, जानिए क्या कहा?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । वक्फ संशोधन बिल 2024 बुधवार देर रात को लोकसभा से पारित कर दिया गया। आज यह बिल राज्‍यसभा में...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...