back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP नेता संजय सिंह ने कहा-यूपी सीएम को हटाने की पूरी तैयारी, पीएम मोदी को बताया प्लानिंग का हिस्सा

Sanjay Singh: संजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने के लिए पूरी योजना बना चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने यह बयानमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के शामिल न होने को लेकर दिया है। 

ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे के बिना संभव नहीं है

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही यह कहा दिया था कि ये लोग दो महीने में ही योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आगे कहा कि आज यूपी में जो कुछ भी हो रहा है ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे के बिना संभव नहीं है। संजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने के लिए पूरी योजना बना चुके हैं। जल्द ही आप सबको यह देखने को मिलेगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाना चाहते हैं

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान ही कह दिया था कि लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि आपके दुश्मन आपकी ही पार्टी में ही हैं। आपकी लड़ाई आपके ही लोगों से है। आपको हटाने की तैयारी चल रही है। मुझे गाली देने से कुछ नहीं होगा। आपको अपनी चिंता करनी चाहिए। 

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान को लेकर कहा था कि वह सत्ता के लिए नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतो पर काम करते हैं।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...