back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi में AAP ने किया बड़ा बदलाव, सौरभ भारद्वाज बने प्रदेश अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को पंजाब की जिम्मेदारी

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। शुक्रवार को हुई PAC पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। शुक्रवार 21 मार्च को हुई PAC पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा पार्टी ने चार राज्यों में नए प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।

AAP के संगठन में बड़ा बदलाव


पार्टी ने दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष गोपाल राय को हटाकर सौरभ भारद्वाज को यह जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गोवा में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सौरभ भारद्वाज बने नए प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया गया मनीष सिसोदिया को पंजाब की जिम्मेदारी AAP के लिए पंजाब सबसे महत्वपूर्ण राज्य बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया है। उन्हें इस काम में मदद के लिए सतेंद्र जैन को सह-प्रभारी बनाया गया है।

अन्य राज्यों में भी बदलाव


AAP ने सबसे अहम राज्य पंजाब की जिम्मेदारी पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है। उन्हें प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ का प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को बनाया गया है। वहीं गोवा का प्रभारी पंकज गुप्ता को बनाया गया। इन फैसलों से साफ है कि पंजाब के साथ-साथ गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन को मजबूत करेगी और बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को बड़ी चुनौती देगी।


https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1902980548475445631

दिल्ली चुनाव में हार के बाद आया फैसला


AAP ने यह बदलाव दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद किए हैं। सौरभ भारद्वाज खुद ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय से 3,139 वोटों से हार गए थे। पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पंजाब में अपनी पकड़ बनाए रखना है। दिल्ली और पंजाब के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी ने यह कदम उठाया है। PAC बैठक के बाद पार्टी महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि यह बदलाव संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए हैं और आने वाले चुनावों में AAP को इससे फायदा मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बसपा को 19 साल से नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए BJP को कितना मिला चंदा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵