back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं दिल्ली की होनेवाली नई मुख्यमंत्री आतिशी, कैसा रहा उनका सियासी सफर

आतिशी का जन्म दिल्ली में हुआ। स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की थी। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी के पास वर्तमान में सबसे अधिक मंत्रालय थे। विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने मुहर लगा दी। आतिशी बाकी सब दावेदारों में सबसे आगे मानी जा रहीं थी।

दिल्ली में पली-बढ़ी हैं आतिशी

आतिशी का जन्म दिल्ली में हुआ। स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से हुई थी। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से की थी। ​कुछ साल बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की है। 

युवा चेहरा बनकर सामने आई हैं आतिशी

आतिशी पार्टी का युवा चेहरा बनकर सामने आई हैं। आतिशी आप प्रवक्ता भी रहीं हैं। उन्होंने जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर काम किया और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम किया है। 

केजरीवाल की विश्वासपात्र

आतिशी 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गईं। 2023 में केजरीवाल की सरकार में मंत्री बनी थी। उन्हें केजरीवाल की करीबी कहा जाता है। अन्ना हजारे के आंदोलन से वह संगठन में सक्रिय रही हैं। वह ऐसी मंत्री हैं जिनके पास सबसे अधिक मंत्रालय हैं। आतिशी को अरविंद केजरावाल का विश्वास पात्र माना जाता रहा है।

आतिशी के पास सबसे अधिक मंत्रालय थे

आतिशी के पास इस समय दिल्ली के पांच विभाग हैं। यह विभाग हैं, महिला और बाल विकास मंत्रालय, शिक्षा और पर्यटन मंत्रालय, कला संस्कृति और भाषा, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट और पावर मिनिस्ट्री। शुरुआत से ही आतिशी को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज गोपाल राय और कैलाश गहलोत के नामों की चर्चा की जा रही थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘यह रोड मुसलमान के लिए नहीं है’ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विवादित संदेश, हिंदू रक्षा दल ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक भड़काऊ संदेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हलचल मच गई है। वीडियो में...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵