back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अडाणी – मोदी का आम आदमी ने किया पुतला दहन, मोदी पर जनता की कमाई का पैसा ले डूबने का लगाया सीधा आरोप

आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेता दलजीत तालु ने कहा आरोप लगाते हुए कि 7 हजार करोड़ रुपये पीएनबी बैंक अडानी की कंपनियों में लगा हुआ था।

भिवानी, एजेंसी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उद्योगपति अडानी के पुतले फूंके। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेता दलजीत तालु ने कहा आरोप लगाते हुए कि 7 हजार करोड़ रुपये पीएनबी बैंक, साढ़े 36 हजार करोड़ रुपये एलआईसी का और 21 हजार करोड़ रुपये एसबीआई का अडानी की कंपनियों में लगा हुआ था।

जनता की कमाई का पैसा अडानी की कंपनियां ले डूबीं

जनता की कमाई का पैसा अडानी की कंपनियां ले डूबीं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी, लेकिन पिछले आठ साल में एक व्यक्ति की सम्पत्ति में 230 गुना इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और सेबी जैसी कम्पनियों की नाक के नीचे देश का सबसे बड़ा घोटाला हो गया। आम आदमी पार्टी जांच करवाने की मांग करती है।

लोगों की कमाई डूबाने में प्रधानमंत्री का भी हाथ

पुतला दहन में शामिल काग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि राहुल गांधी की बात सच साबित हुई है कि नरेंद्र मोदी के मित्र गौतम अडानी ने देश के करोड़ों लोगों का कमाई को डुबाने का काम किया है। देश की कंपनी एलआईसी एवं एसबीआई बैंक से लोगों का विश्वास उठ है। इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री दोषी हैं। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि मध्य प्रदेश के होने वाले आगमी चुनावों में जनता भारतीय जनता पार्टी के कृत्य माफ नहीं करेगी। को

महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान

2023 में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ की और 2024 के चुनाव में देश में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आज आम जन महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। ऊपर से इन घटनाओं से लोगों को भी भयभीत कर दिया है। लोग कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाह से देख रहे हैं।

बैंकों को दिवालिया करने का काम प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते हो रहा

प्रदेश के महासचिव मुकुल पुरोहित ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इन सब सवालों पर देश के युवाओं के नेता राहुल गांधी विस्तार से लोगों को बता चुके हैं। संसद में भी इन सवालों पर अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों को दिवालिया करने का काम प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते हो रहा है। कांग्रेस पार्टी सड़कों पर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵