back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के बाद UP में भी कैबिनेट विस्तार की आशंका, PM मोदी से मिले CM योगी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच रविवार को दिल्ली में मुलाकात हुई। इस बैठक में करीब 1 घंटे तक विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा हुई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार, 9 मार्च को दिल्ली में मुलाकात की। प्रयागराज महाकुंभ के समापन के बाद ये पहली औपचारिक मुलाकात है। इस मुलाकात के जरिए करीब 1 घंटे तक बैठक हुई जिसमें राज्य से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी में संभावित कैबिनेट विस्‍तार और संगठन स्‍तर पर बदलाव और प्रदेश की कुछ नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई। पीएम मोदी और सीएम योगी की इस मीटिंग में कुंभ के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा हुई।

यूपी में कैबिनेट विस्‍तार की संभावना 


इससे पहले सीएम योगी शनिवार, 8 मार्च को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिले थे। सूत्रों की मानें तो नड्डा के साथ बैठक में भी इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई थी। संभावना है कि, यूपी में कैबिनेट विस्तार को लेकर संगठन में विचार किया जा रहा है। फिलहाल कैबिनेट में 6 मंत्रियों की जगह खाली है। इसको लेकर यूपी बीजेपी और हाईकमान के बीच मंथन जारी है। 

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पर भी होना है फैसला


कैबिनेट विस्तार के अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा जारी है। प्रदेश के नए बीजेपी चीफ का ऐलान होना है। इसको लेकर कुछ नेताओं के नाम अध्‍यक्ष पद के लिए सामने आए हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, बीएल वर्मा, धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह के नाम इस रेस में है। साथ ही यूपी में जिलाध्यक्षों की सूची पर भी मंथनी जारी है। जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा था कि, यूपी बीजेपी में सांगठनिक बदलाव जल्द ही होंगे। सभी मुद्दों पर पार्टी के भीतर चर्चा जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵