पहले पढ़ी नमाज फिर जमकर चलाए लाठी डंडे, ईद पर सहारनपुर में बवाल के बाद नूंह में भी हिंसा

हरियाणा के नूंह-मेवात के तिरवाड़ा गांव में ईद की नमाज होने के बाद पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में सोमवार को झगड़ा हो गया।

2
Nuh Violance
Nuh Violance

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा में ईद के मौके पर नमाज के बाद दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। मेवात जिले के गांव तिरवाड़ा में पुरान रंजिश के चलते आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से वार किया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पत्थरबाजी भी होने लगी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और फिलहाल हालात नियंत्रण में है।

पुलिस ने मामला शांत कराया

दोनों पक्षों के इस झगड़े में करीब 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी दी गई तो पुलिन भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। जो लोग घायल हुए थे पुलिस ने उन्हें पुनहाना के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें नल्हड़ अस्पताल भेजा गया है। इस झगड़े के पीछे क्या कारण रहा यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस के मुताबिक शांति बहाली के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

सहारनपुर में फहराया फिलिस्तीन का झंडा

सहारनपुर में भी ईद की नमाज के बाद हिंसा का दौर देखने को मिला था। मामला उस समय सामने आया जब नमाजियों ने नमाद के बाद फिलिस्तीन का झंडा लहराया। इसके अलावा कुछ नमाजियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर वक्फ बिल का विरोध किया। पुलिस ने उन्हें झंडा फहराने की एवज में रोक के लिए आग्रह किया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह साजवान को पटका पहनाकर सम्मानित भी किया।

बता दें कि ऐसी ही तस्वीर मेरठ से भी सामने आई थी जहां एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत करा दिया था।