back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोदी 3.0 कैबिनेट के गठन के बाद अब इस दिन से शुरू हो सकता है संसद का विशेष सत्र, स्पीकर के चुनाव का भी ऐलान

Parliament Special Session: वहीं नवनिर्वाचित सांसद 18वीं लोकसभा के लिए 24 जून 2024 और 25 जून 2024 को शपथ ले सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गयी है। नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री की शपथ ली। उनके साथ ही एनडीए के 71 लोकसभा सांसदों ने भी मंत्री की शपथ ली है। वहीं 10 जून 2024 को पीएम मोदी ने नवनियुक्त मंत्रियों को मंत्रालयों और विभागों का बंटवारा कर दिया है। सूत्रों के अनुसार संसद का विशेष सत्र 24 जून 2024 से 3 जुलाई 2024 का हो सकता है।

26 जून 2024 को लोकसभा स्पीकर का चुनाव हो सकता है

वहीं नवनिर्वाचित सांसद 18वीं लोकसभा के लिए 24 जून 2024 और 25 जून 2024 को शपथ ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार 26 जून 2024 को लोकसभा स्पीकर का चुनाव हो सकता है। लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक लोकसभा सांसद का नाम प्रस्तावित किया जाएगा। अगर केंद्र सरकार के प्रस्ताव को विपक्ष सर्वसम्मति से स्वीकार करता है तो लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं होंगे। अगर विपक्ष इसका विरोध करता है तो विपक्ष को भी अपनी तरफ से लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए उम्मीदवार खड़े करने का अधिकार होगा।

संसद के विशेष सत्र में विपक्ष केंद्र सरकार को कई अहम मुद्दों को लेकर घेर सकती है

लोकसभा और राजयसभा के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित कर सकती हैं। इस संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने अभिभाषण के माध्यम से केंद्र सरकार के एजेंडे को पेश करेंगी। वहीं संसद के विशेष सत्र में विपक्ष केंद्र सरकार को कई अहम मुद्दों को लेकर घेर सकती है। राहुल गांधी ने हाल में ही नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा था कि वह संसद में इस मामले को उठाएंगे और छात्रों की आवाज बनेंगे। इस बार विपक्ष मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकाल की तुलना में काफी मजबूत है। इस बार बीजेपी को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था। बीजेपी को सरकार बनाने के लिए अपने एनडीए के सहयोगी दलों पर निर्भर होना पड़ा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी 23 जनवरी को तमिलनाडु में NDA के चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत, नए दलों के जुड़ने के आसार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अब चार महीने दूर हैं और इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को मदुरान्दगम...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵